Move to Jagran APP

आप ने छह महासचिव व दस संयुक्त सचिव नियुक्त किए

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने एक उप प्रधान, छह महासचिवों, दस संयुक्त सचिवों समेत अलग-अलग पदाधिकारियों के नाम घोषित किए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 20 Jan 2018 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2018 12:25 PM (IST)
आप ने छह महासचिव व दस संयुक्त सचिव नियुक्त किए
आप ने छह महासचिव व दस संयुक्त सचिव नियुक्त किए

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए एक उप प्रधान, छह महासचिवों, दस संयुक्त सचिवों समेत अलग-अलग पदाधिकारियों का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश प्रधान सांसद भगवंत मान, सहायक प्रधान अमन अरोड़ा ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

loksabha election banner

मोहन सिंह फलियावाल को पार्टी का उप प्रधान बनाया गया है। इसी तरह छह महासचिवों में दिनेश बांसल, अशोक तलवार, करमजीत सिंह ढींडसा, मास्टर प्रेम कुमार, जमील उर रहमान और संदीप धालीवाल शामिल हैं।
इसी तरह दस संयुक्त सचिवों में अजमेर सिंह, जसबीर सिंह गांधी, अकशनूर गदरी, ललित, पुश्पिंदर, गैबी सिंह, वरिंदर शर्मा, गुरप्रताप संधू, संदीप सैनी व सुखजीत सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बहादुर करणबीर बोला- राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार की खुशी, पर सात को न बचा पाने का दुख

कुलदीप सिंह धालीवाल को माझा जोन का प्रधान और गगनदीप सिंह चड्ढा को को-इंचार्ज पंजाब, पुनीत गर्ग को मालवा-1 का इंचार्ज, मोहन सिंह विर्क को मालवा-2 का इंचार्ज, कृपाल सैनी को मालवा-3 का इंचार्ज, रणजीत सिंह जैसवाल को दोआबा का इंचार्ज और जसकरन बंदेशा को माझा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

कोमल बेला को आइटी सेल पंजाब का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि सतिंदर सत्ती को मालवा-1, दिलजोत सिंह जटाना को मालवा-3 का इंचार्ज, नवतेज सिंह को दोआबा का इंचार्ज, गुरसेवक सिंह को माझा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: राहुल ने ट्वीट कर हरियाणा में दुष्कर्म की घटनाओं पर पीएम से किया सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.