Move to Jagran APP

दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत से आप के हाैसले बुलंद, अगले साल निगम चुनाव लड़ेगी पार्टी Chandigarh News

आप द्वारा नगर निगम चुनाव लड़ने से अब शहर में मुकाबला तिकोना हो जाएगा क्योंकि अब तक हर नगर निगम चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होता रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 06:00 PM (IST)
दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत से आप के हाैसले बुलंद, अगले साल निगम चुनाव लड़ेगी पार्टी Chandigarh News
दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत से आप के हाैसले बुलंद, अगले साल निगम चुनाव लड़ेगी पार्टी Chandigarh News

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद चंडीगढ़ आप की स्थानीय इकाई ने घोषणा कर दी है कि वह अगले साल होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

loksabha election banner

इसके लिए पार्टी का अब पूरा फोकस संगठन को मजबूत करना होगा। वार्ड लेवल पर बूथ समितियों का गठन किया जाएगा। पार्टी का सदस्यता अभियान जल्द छेड़ लिया जाएगा। आप के संयोजक प्रेम गर्ग का दावा है कि तीन से चार माह के भीतर पूरे शहर की वार्ड समितियों का गठन कर लिया जाएगा।

मुकाबला होगा तिकोना

आप द्वारा नगर निगम चुनाव लड़ने से अब शहर में मुकाबला तिकोना हो जाएगा क्योंकि अब तक हर नगर निगम चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होता रहा है। इसलिए अब तक नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा का ही कब्जा रहा है। 

इसी के साथ दिल्ली चुनाव की जीत पर आप ने शहर में विजयी जुलूस भी निकाला। यह यात्रा सेक्टर-21, 22, 23, 15 और 16 मार्केट होते हुए सेक्टर-17 में समाप्त हुई। साल 2016 में हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप ने उम्मीदवार नहीं खड़े किए थे क्योंकि उस समय उनका पूरा फोकस पंजाब विधानसभा चुनाव था।

आप संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में दिल्ली सीएम अर¨वद केजरीवाल को बुलाया जाएगा। उनका कहना है जो शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार दिल्ली में हुए हैं, वह चंडीगढ़ में भी हो सकते हैं। चंडीगढ़ की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों से परेशान है। पानी के रेट भाजपा शासित नगर निगम ने चार गुना बढ़ा दिए हैं। नगर निगम चुनाव के बाद आप का ही मेयर नगर निगम में बनेगा।

विजयी यात्रा में धवन नहीं हुए शामिल

इस समय नगर निगम में वार्डों की संख्या 26 है। प्रशासन की ओर से नगर निगम में सभी गांव ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ऐसे में नए सिरे से वार्डबंदी होगी। वार्डो की संख्या 26 से बढ़कर 35 होने की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत पर आप के संयोजक प्रेम गर्ग ने सेक्टर-20 में प्रेस वार्ता की, लेकिन इस यात्रा में हरमोहन धवन शामिल नहीं हुए।

संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा कि हरमोहन धवन की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है, इसलिए वह इसमे शामिल नहीं हो पाए हैं। जबकि आप की जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में आप की हुई थी जमानत जब्त

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हुई थी जबकि आप ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को उम्मीदवार बनाया था। धवन सिर्फ 13781 वोट हासिल करने में कामयाब रहे जबकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आप उम्मीदवार गुल पनाग एक लाख आठ हजार वोट हासिल करने में कामयाब रही थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.