विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राचीन कला केंद्र की आर्ट गैलरी में दिखेगी प्रकृति के विभिन्न रूपों की झलक

By JagranEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 06:01 AM (GMT+05:30)

सेक्टर-35 स्थित प्राचीन कला केंद्र की आर्ट गैलरी में 11 नवंबर तक प्रकृति की झलक बिखेरती हुई पेटिग और फोटोग्राफी ...और पढ़ें

प्राचीन कला केंद्र की आर्ट गैलरी में दिखेगी प्रकृति के विभिन्न रूपों की झलक
प्राचीन कला केंद्र की आर्ट गैलरी में दिखेगी प्रकृति के विभिन्न रूपों की झलक

-सेक्टर-35 में स्थित आर्ट गैलरी में आज होगा प्रदर्शनी का शुभारंभ

----------------

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर-35 स्थित प्राचीन कला केंद्र की आर्ट गैलरी में 11 नवंबर तक प्रकृति की झलक बिखेरती हुई पेटिग और फोटोग्राफी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ सात नवंबर को शाम पांच बजे ललित कला अकादमी के सचिव मदन लाल करेंगे। जानकारी के अनुसार दर्शकों के लिए यह प्रदर्शनी 11 नवंबर तक प्रतिदिन शाम छह बजे तक खोली जाएगी। प्रदर्शनी में प्रशांत और कीर्ति सरकार द्वारा तैयार की गई करीब 55 पेटिंग व फोटोग्राफ प्रदर्शित किए जाएंगे, जिसमें प्रकृति के विभिन्न रूपों को पेश किया गया। प्राचीन कला केंद्र के सचिव सजल कौसर ने कहा कि कोरोना महामारी में हर कोई तनाव में है, लोगों को तनाव रहित करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

दिल्ली में शिक्षक हैं कलाकार प्रशांत व कीर्ति सरकार

प्राचीन कला केंद्र सेक्टर-35 में प्रदर्शनी लगाने वाले प्रशांत और कीर्ति सरकार दिल्ली में फाइन आर्ट के अध्यापक है। कीर्ति सरकार ने बताया कि हमारा प्रकृति के साथ प्यार अनोखा है, जिसके लिए हम फोटोग्राफी के साथ-साथ पेटिग बनाने का काम करते है। इसी प्रकार से आर्ट का यदि कोई नया रूप भी हमें दिखता है तो हम उसे अपने नजरिए से उतारने का प्रयास करते है जिसके बाद उन्हें प्रदर्शनी के जरिए लोगों को दिखाने का प्रयास करते हैं। वहीं प्रशांत ने कहा कि प्रकृति के अनेक रूप है जिन्हें अलग-अलग माध्यम से पेश करना मुश्किल है लेकिन जितना भी प्रयास हो सका है उसे किया गया है ताकि लोगों को प्रकृति के अलग-अलग रूप देखने को मिले।