73वें स्वंतत्रता दिवस पर चलाई 73 किलोमीटर साइकिल, लोगों को दिया ये संदेश Chandigarh News
गुरजसजीत ने कहा कि ये राइड हमने फिटनेस के लिए भी आयोजित की। जिसमें युवाओं और हर उम्र के लोगों को दोबारा साइक्लिंग से जोड़ना हमारा मकसद था।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। वीरवार सुबह शहर स्वतंत्रता दिवस मनाने में मगन। मगर पांच साइकिल सवार एक अलग धुन में थे। 73वें स्वतंत्रता दिवस पर पांचों 73 किलोमीटर की राइड पर निकले। जिसमें सेफ ड्राइविंग और सेव एनवार्यमेंट का भी संदेश रहा। सुबह 5.45 पर शुरू हुई बाइक राइड शाम तक वापस शहर पहुंची। इसमें गुरजसजीत, वरिंदर, मोहित, मीशा और विकास ने हिस्सा लिया। ये राइड नाइट फूड स्ट्रीट से शुरू होते हुए सिसवां डैम, खरड़ से होते हुए वापस मोहाली और फिर चंडीगढ़ तक पहुंची।
राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्र को जोड़ना रहा संदेश
मीशा ने कहा कि हमने ये राइड दूसरी बार की। इससे पहले 11 अगस्त को भी राइड का आयोजन किया। हमारा मकसद समाज को शांति का संदेश देना था। राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है एकता। इसके अलावा हमारा समाज और पर्यावरण के लिए जागरुक रहना हमारी जरूरत है। ऐसे में हमने इस राइड का आयोजन किया। इस दौरान, हमने लोगों को सेफ ड्राइविंग और सेव एनवार्यनमेंट का भी संदेश दिया। हम समय समय पर ऐसे आयोजन करते रहते हैं, जिसमें लोगों को ऐसी ही गतिविधियों से जोड़ा जाए। हम बच्चों को भी साइक्लिंग से जोड़ रहे हैं ताकि उन्हें आउटडोर एक्टिविटी से जोड़ा जा सके।
गुरजसजीत ने कहा कि ये राइड हमने फिटनेस के लिए भी आयोजित की। जिसमें युवाओं और हर उम्र के लोगों को दोबारा साइक्लिंग से जोड़ना हमारा मकसद था। हम आजादी कई मायनों में बनाते हैं, मगर प्रदूषण के खिलाफ भी हमें कुछ करना चाहिए। ये पर्यावरण हमारी वो दौलत है, जो हम पैसों से नहीं कमा सकते। इसके लिए हमें ही आगे आना होगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें