दीवाली की रात मोहाली में आग की 41 घटनाएं, थार समेत 25 कारें जलीं
दीवाली की रात मोहाली जिले में पटाखों से 41 आग लगने की घटनाएं हुईं, जिनमें 5 बड़ी थीं। इनमें 20-25 ...और पढ़ें
-1794223594307_m.webp)
दीवाली की रात पुलिस थाने में लगी आग। फोटो जागरण
HighLights
मोहाली में दीवाली रात 41 आग की घटनाएं दर्ज हुईं।
पटाखों से 25 कारें, थार और एक्टिवा जलकर राख हुईं।
पुलिस थाने और मोबाइल टावर में भी आग लगी।
जागरण संवाददाता, मोहाली। दीवाली की रात पटाखों से निकली चिंगारियों ने मोहाली में कई जगह आग लगा दी। दमकल विभाग को जिले में आग लगने की कुल 41 सूचनाएं मिलीं। इनमें पांच घटनाएं ऐसी थीं, जहां आग ने विकराल रूप ले लिया और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि किसी भी घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
आग लगने की सबसे अधिक 15 घटनाएं मोहाली शहर में हुईं। जीरकपुर और डेराबस्सी में आठ-आठ, जबकि खरड़ में आग लगने की 10 सूचनाएं मिलीं। ज्यादातर घटनाएं खाली प्लाटों में सूखी घास, झाड़ियों और कूड़े के ढेर में आग लगने से जुड़ी थीं। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
शोरूम में भी लगी आग
जीरकपुर के बलटाना में अवैध रूप से लगाए गए पटाखों के स्टॉल आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि एक दुकान में अनियंत्रित रॉकेट जा गिरा, जिससे वहां रखे पटाखों में आग लग गई। इसके बाद आग आसपास फैल गई। वहीं, मोहाली के सेक्टर-117 में पुरानी कारों के शोरूम में आग लगने से करीब 20 से 25 कारें जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक तौर पर राकेट के शोरूम के अंदर गिरने से आग लगने की बात सामने आई है।
दीवाली की रात एक पुलिस थाने में भी आग लग गई। यहां विभिन्न मामलों में जब्त करके रखे गए केस प्रापर्टी वाहन आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। फेज-2 में एक मकान के आंगन में खड़ी महिंद्रा थार पर जलता हुआ रॉकेट गिर गया। इससे गाड़ी में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। थार के पास खड़ी एक्टिवा भी आग की चपेट में आकर जल गई।
रातभर आग बुझाने में जुटी टीम
खरड़ में मोबाइल टावर की बैटरी पर जलता हुआ पटाखा गिरने से आग लग गई। इसके अलावा जिले के अलग-अलग इलाकों में कूड़े के ढेर और खाली प्लाटों में सूखी घास व झाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। दमकल विभाग की और से दिवाली को लेकर अलग अलग टीमें बनाई गई थी। अलग अलग टीम रातभर आग बुझाने में जुटी रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।