विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब कांग्रेस में सूरज सिंह ठाकुर समेत 4 नए सचिव नियुक्त, केसी वेणुगोपाल ने जारी की सूची

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:40 PM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब में चार नए सचिव नियुक्त किए हैं, जिनमें हिना कवाडे, रविंद्र दालवी, सूरज सिंह ठाकुर और डॉ. राजकुमार मौर्य शामिल हैं।

पंजाब में सूरज सिंह ठाकुर समेत चार नेताओं को सचिव नियुक्त किया। फाइल फोटो

पंजाब में सूरज सिंह ठाकुर समेत चार नेताओं को सचिव नियुक्त किया। फाइल फोटो

HighLights

  1. कांग्रेस ने पंजाब में चार नए सचिव नियुक्त किए हैं।

  2. हिना कवाडे, रविंद्र दालवी, सूरज सिंह ठाकुर, डॉ. राजकुमार मौर्य नियुक्त।

  3. नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब में चार नेताओं को सचिव नियुक्त किया है। इनमें हिना कवाडे, रविंद्र दालवी, सूरज सिंह ठाकुर और डॉ. राजकुमार मौर्य शामिल हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद नई नियुक्तियों की सूची जारी की गई। पंजाब में चार सचिवों की नियुक्ति के साथ ही पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

इन नियुक्तियों के जरिए प्रदेश में पार्टी के कामकाज, नेताओं के बीच समन्वय और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पंजाब के साथ ही अन्य राज्यों में भी सचिव पद पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।