Move to Jagran APP

चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के दो पूर्व खिलाड़ी खेलेंगे Tokyo Olympics, रूपिंदर और गुरजंट सिंह टीम में शामिल

हॉकी इंडिया (Hockey India) ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक्स-2021 (Tokyo Olympics-2021) के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) की घोषणा कर दी है। टीम में शामिल दो खिलाड़ी गुरजंट सिंह और रुपिंदर पाल सिंह चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के पूर्व खिलाड़ी हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 01:30 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 01:30 PM (IST)
चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के दो पूर्व खिलाड़ी खेलेंगे Tokyo Olympics, रूपिंदर और गुरजंट सिंह टीम में शामिल
गुरजंट सिंह और रुपिंदर पाल सिंह का टोक्यो ओलंपिक में जाने वाली भारतीय टीम में चयन हुआ है।

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक्स-2021 (Tokyo Olympics-2021) के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) की घोषणा कर दी है। टीम की घोषणा के बाद यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हॉकी कोच गुरमिंदर सिंह खासे खुश दिखे। दरअसल ओलंपिक खेलने जा रही हॉकी टीम में शामिल दो खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ हॉकी अकादमी से ही हॉकी के गुर सीखे थे। फारवर्ड पॉजिशन में खेलने वाले गुरजंट सिंह और डिफेंडर पॉजिशन में खेलने वाले रुपिंदर पाल सिंह ओलंपिक खेलने वाली इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा होंगे।

loksabha election banner

हॉकी कोच गुरमिंदर सिंह ने बताया कि मूल रूप अमृतसर के रहने वाले गुरजंट सिहं वर्ष 2005 से लेकर 2011 तक अकादमी से जुड़े रहे।  गुरजंट स्कूल नेशनल -2011 में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा था। इसके बाद वह  जूनियर नेशनल खेलने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। इस टूर्नामेंट में भी पूरी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा था लेकिन टीम मेडल जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। साल 2016 में जूनियर वर्ल्ड कप की गोल्ड मेडल विजेता टीम का भी वह हिस्सा था। फारवर्ड पॉजिशन में खेलने वाले गुरजंट सिंह का यह पहला ओलंपिक है। वहीं मूल रूप से फरीदकोट के  रहने वाले  रूपिंदर पाल सिंह वर्ष 2002 से  2008 तक अकादमी से जुड़े रहे। वह चंडीगढ़ की उस टीम में शामिल थे, जिसने  हैदराबाद में आय़ोजित जूनियर नेशनल 2007-08 में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा वर्ष 2006-07 स्कूल नेशनल में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। रूपिंदर पाल सिंह लगातार दूसरा ओलंपिक खेल रहे हैं, इससे पहले उन्होंने वर्ष 2016 का ओलंपिक खेला था।

स्पोर्ट्स डायरेक्टर बोलेे डिपार्टमेंट के लिए बड़ी उपलब्धि

यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह खुशी की बात है कि हमारी हॉकी अकादमी से निकले दो खिलाड़ी ओलंपिक में इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हमारी अकादमियों से पहले भी कई इंटरनेशनल स्तर के हॉकी खिलाड़ी निकल चुके हैं। पूरी इंडियन टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.