Move to Jagran APP

मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन की बड़ी पहल, कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर देगी MIA

मोहाली जिले में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी न हो इसके लिए मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन (एमआइए) आगे आई है। कोरोना के बढ़ते मरीजों के कारण ऑक्सीजन की डिमांड भी बढ़ गई है। इसके चलते प्रशासन ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने में जुट गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 01:53 PM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 01:53 PM (IST)
मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन की बड़ी पहल, कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर देगी MIA
कोरोना मरीजों को दिए जाने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर (सांकेतिक चित्र)

मोहाली, जेएनएन। मोहाली जिले में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी न हो इसके लिए मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन (एमआइए) आगे आई है। कोरोना के बढ़ते मरीजों के कारण ऑक्सीजन की डिमांड भी बढ़ गई है। इसके चलते प्रशासन ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने में जुट गया है।

loksabha election banner

मोहाली जिले की इंडस्ट्री को करीब 1000 इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन सिलेंडर सरप्लस करने को कहा है। इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन के लिए बड़े सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर इंडस्ट्री से यह बड़े सिलेंडर मिल जाते हैं तो उन्हें हॉस्पिटल ऑक्सीजन से भरकर इमरजेंसी हालात में मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बड़ा सिलेंडर मरीज को लंबे समय तक ऑक्सीजन देने में मददगार साबित हो सकता है। इसी के चलते इंडस्ट्री की ओर प्रशासन ने हाथ बढ़ाए हैं। ज्यादातर इंडस्ट्रीज के पास ऑक्सीजन के कई-कई सिलेंडर होते हैं उनमें से ही एक या दो सिलेंडर सरप्लस कर मरीजों के लिए देने को कहा गया है।

एमआइए के अध्यक्ष योगेश सागर और पूर्व अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने बताया कि इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मरीजों के लिए सरप्लस कर देने के लिए जीएम इंडस्ट्री की ओर से पूछा गया था।  एसोसिएशन पहले भी कोरोना की लड़ाई में प्रशासन के साथ मिलकर कई प्रोजेक्टों पर काम कर रही है। भले ही वे वैक्सीनेशन हो या खाना देने का अभियान ही क्यों न हो।

कोरोना मरीज को फ्री खाना मुहैया करवाने के लिए आम लोग आ रहे आगे

अगर किसी की फैमिली में सभी कोरोना पॉजिटिव हैं और उनके यहां खाना बनाने वाला कोई नहीं है तो इसके लिए मोहाली-चंडीगढ़ के ऐसे लोगों को मोहाली के संदीप मित्तल ने मदद करने का फैसला किया है। उन्होंने इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9877271139 और 98880247531 जारी किए हैं। इसके तहत आप लंच के लिए सुबह 10 बजे तक और डिनर के लिए दोपहर 3 बजे तक कॉल कर सकते हैं। संदीप ने बताया कि की मरीज अपनी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, घर की लोकेशन इन नंबर पर भेजे सकते हैं। अगर कोई ऐसा नहीं कर सकता तो वे कॉल कर भी अपने घर की जानकारी दे सकते हैं उसके घर खाना पहुंचाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.