Move to Jagran APP

कम उम्र की डिस्ट्रीब्यूटर हरकिरण को वॉइस ऑफ वुमेन ने किया सम्मानित

कम उम्र की महिला फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हरकिरण कौर वड़ैच को चंडीगढ़ की संस्था वॉइस ऑफ वूमेन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 03:25 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 03:25 AM (IST)
कम उम्र की डिस्ट्रीब्यूटर हरकिरण को वॉइस ऑफ वुमेन ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, मोहाली : कम उम्र की महिला फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हरकिरण कौर वड़ैच को चंडीगढ़ की संस्था वॉइस ऑफ वूमेन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया। अध्यक्ष रूबी गुप्ता व टीम ने हरकिरण को उनकी उपलब्धियों व दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनने के लिए ट्रॉफी देकर सम्मान किया। हरकिरण 21 वर्ष की हैं व उत्तर भारत में फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में इकलौती महिला हैं, जिसने अपनी अलग पहचान बनाई है।

loksabha election banner

हरकिरण को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने केवल 10 साल की उम्र में ही अवॉर्ड देकर पुरस्कृत किया था। हरकिरण ने साइंस प्रोजेक्ट व सोशल मीडिया कैंपेन भ्रूण हत्या के लिए राष्ट्रपति से अवॉर्ड प्राप्त किया था। इसके साथ ही उन्हें मुंबई में दो शॉर्ट फिल्मों 'रूह दा दर्द' व 'फ‌र्स्ट यू' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। हरकिरण ने बचपन से ही उपलब्धियां हासिल करनी शुरू कर दी थी, लेकिन वे केवल वहीं तक सीमित नहीं रहीं। वे अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर समाजसेवा का काम भी कर रही हैं। वे स्ट्रीट डॉग्स के लिए मेडिकल व खाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाती हैं।

इस अवसर पर सुदर्शन जोशी, प्रीति वर्मा, जसविदर कौर जस्सी, ईशा उपस्थित रहे। वॉइस ऑफ वुमेन के चीफ पैट्रन जय प्रकाश गुप्ता ने हरकिरण को शुभकामनाएं दीं। हरकिरण को मिले हैं ये अवॉ‌र्ड्स

2010 में भ्रूण हत्या पर बनी शॉर्ट फिल्म 'रूह दा दर्द' के लिए मुंबई में नेशनल अवॉर्ड।

2010 में पर्यावरण पर बनी शॉर्ट फिल्म 'यू फ‌र्स्ट' के लिए नेशनल अवॉर्ड।

2010 में साइंस के प्रोजेक्ट व भ्रूण हत्या पर सोशल मीडिया कैंपेन के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड।

2019 में बिजनेस पर स्पीच के लिए कॉलेज सीजीसी लांडरां से गोल्ड मेडल ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.