Move to Jagran APP

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता अहम : सौदान सिंह

किसी भी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता ही करता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 09:41 PM (IST)
संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता अहम : सौदान सिंह
संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता अहम : सौदान सिंह

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : किसी भी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता ही करता है। ठीक उसी प्रकार से भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक सच्चे सिपाही की तरह संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए, राष्ट्र के निर्माण के लिए सतत जनता के बीच जा कर भाजपा की विचारधारा को रख रहे हैं। जिसका परिणाम ये है कि आज विश्व के सभी राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा सदस्यों की पार्टी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है तो भाजपा को हुआ है। ये बात भाजपा चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के में कही। मालूम हो कि केंद्रीय नेतृत्व ने सौदान सिंह को उपरोक्त सभी प्रदेशों का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपरोक्त प्रदेशों के क्षेत्रीय प्रभारी रहे थे। वे तीन दिवसीय चंडीगढ़ प्रवास पर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ अलग अलग ग्रुप में बैठकें की। उनके साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी भी उपस्थित थे। आज पार्टी कार्यालय में सौदान सिंह ने सुबह 10 बजे पार्टी की कोर कमेटी, 12 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, 3 बजे पांच जिला अध्यक्षों और उनके महामंत्रियों, सभी मोर्चो और प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्षों और संयोजकों, 4 बजे सभी पार्षदों के साथ अलग बैठक की। उपरोक्त सभी बैठकों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने कहा कि ये वर्ष चंडीगढ़ के लिए चुनावी वर्ष है। दिसंबर माह में स्थानीय निकाय चुनाव आयोजित होने है और इसकी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोडनी होगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों को रणनीति बनाने के निर्देश दिए। पानी का मुद्दा भी उठा प्रभारी के समक्ष

loksabha election banner

पानी के रेट बढ़ने का मामला सोमवार को पार्टी प्रभारी एवं सांसद दुष्यंत गौतम के समक्ष भी उठा। जिस पर पार्टी प्रभारी ने कहा कि प्रशासन को रेट कम करना चाहिए। उन्होंने पहले कोर ग्रुप और उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी और पार्षदों के साथ बैठक हुई। जिसमे हर किसी ने कहा कि इस समय पानी के रेट कम होने चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.