Move to Jagran APP

पंजाब में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में 1.28 फीसद की गिरावट, मंत्री सरकारिया भी संक्रमित

CoronaVirus पंजाब में कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। राज्‍य में इसके साथ ही कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट भी लगातार कम हो रही है। राज्‍य के कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

By Sunil kumar jhaEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 09:02 AM (IST)
पंजाब में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में 1.28 फीसद की गिरावट, मंत्री सरकारिया भी संक्रमित
पंजाब में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में कमी का आ रही है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Punjab Corona Virus: पंजाब में कोरोना मरीजों की संख्‍या में वृद्धि रुक नहींं रही है। राज्‍य में 10 दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी नीचे चला गया है। पंजाब में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट पिछले महीने के मुकाबले 1.28 फीसद कम हो गया है। राज्‍य के कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

loksabha election banner

राज्‍य में फरवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट 94.25 फीसद पर पहुंच गया है। यह जनवरी में 95.53 फीसद था। दिसंबर, 2020 को पंजाब में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.57 फीसद था। दूसरी ओर राहत की बात है कि पिछले महीने के मुकाबले मृत्यु दर में कमी आई है। 31 जनवरी को पंजाब में कोरोना की मृत्यु दर 3.24 फीसद थी जो 28 फरवरी को कम होकर 3.20 फीसद रह गई है।

कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया कोरोना पाजिटिव

दूसरी ओर, कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट किया है। वह सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। घर पर ही सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। सुनिश्चित किया गया है सभी फाइलें सैनिटाइज होने के बाद ही आगे जाएं।

24 घंटे में 582 नए मरीजाें की पुष्टि, सात लोगों की कोरोना से मौत

अब तक पंजाब में कोरोना के कुल 182176 मामले सामने आए हैं। इनमें से 171712 लोगों ने कोरोना की मात दी और 5832 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 16,617 सैंपल एकत्रित किए गए और 27, 474 टेस्ट किए गए। इनमें 582 नए मरीज सामने आए हैं और 376 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इस दौरान सात और लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई।

अहम बात यह है कि नए मरीजों में 433 मरीज छह जिलों से संबंधित हैं। सेहत विभाग के अनुसार जालंधर में सर्वाधिक 108 मामले सामने आए। कपूरथला में 75, एसएएस नगर (मोहाली) में 67, पटियाला में 64, लुधियाना में 63 और शहीद भगत ¨सह नगर (नवांशहर) में 56 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। पंजाब में वर्तमान में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 4632 हो गई है।

इनमें से सबसे अधिक सक्रिय मरीज शहीद भगत ¨सह नगर (नवांशहर) में है। जिनकी संख्या 721 है। जबकि मोहाली में 593, लुधियाना में 554 और जालंधर में 526 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, बठिंडा, मानसा और तरनतारन ऐसे जिले रहे जहां पर कोरोना का कोई भी केस सामने नहीं आया। सेहत विभाग का कहना है कि 10 दिन पहले औसतन 200 से 250 केस सामने आ रहे थे। उसके अनुपात में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा थी। क्योंकि पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़ी है इसलिए रिकवरी रेट कम हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.