Move to Jagran APP

सौ रेगुलर लेक्चरर और 42 जूनियर इंजीनियर्स की भर्ती करेगा यूटी प्रशासन

चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही विभिन्न विभागों में रेगुलर भर्ती करने की तैयारी में है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 08:15 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 08:15 AM (IST)
सौ रेगुलर लेक्चरर और 42 जूनियर इंजीनियर्स की भर्ती करेगा यूटी प्रशासन
सौ रेगुलर लेक्चरर और 42 जूनियर इंजीनियर्स की भर्ती करेगा यूटी प्रशासन

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़

loksabha election banner

चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही विभिन्न विभागों में रेगुलर भर्ती करने की तैयारी में है। नई भर्ती यूटी के शिक्षा विभाग और इंजीनियरिग विभाग में सबसे पहले होगी। यूटी प्रशासन में बीते साल भर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की रिटायरमेंट से काफी पद खाली हो गए हैं। विभागों में खाली पदों को भरने के लिए फाइलों को आगे बढ़ा दिया गया है।

मौजूदा समय में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में सबसे अधिक एक हजार के करीब शिक्षकों के पद खाली हैं। शिक्षा विभाग ने रेगुलर तौर पर 100 लेक्चरर की भर्ती करने का फैसला लिया है। अप्रैल में लेक्चरर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। स्कूल स्तर पर 20 विभिन्न संकायों में सौ से अधिक पद इस समय खाली हैं। हाल ही में शिक्षा विभाग ने 86 टीजीटी को प्रमोशन देकर लेक्चरर बनाया है, फिर भी स्टूडेंट्स के अनुपात में शिक्षकों की भारी कमी है।

डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन दफ्तर की ओर से स्कूल लेक्चरर भर्ती की फाइल अप्रूवल के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दी गई है। चंडीगढ़ स्थित निट्टर भर्ती एजेंसी को लेक्चरर भर्ती की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। 2019-20 में निट्टर ने ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में एनटीटी, जेबीटी और टीजीटी के 800 से अधिक पदों पर भर्ती की थी। हेडमास्टर के सात पदों को भरा जाएगा

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर के 7 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। मार्च के दूसरे हफ्ते में भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हेडमास्टर के पदों को भरा जाएगा। सेक्टर-26 निट्टर हेडमास्टर के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। लिखित परीक्षा 180 अंक और इंटरव्यू 20 अंक का होगा। आवेदक के पास टीचिग में 8 से 10 साल का अनुभव अनिवार्य होगा। जूनियर इंजीनियर के 42 पदों के लिए करें आवेदन

यूटी प्रशासन मार्च में 42 जूनियर इंजीनियर सिविल पदों पर भर्ती करने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग में इनकी नियुक्ति होगी। 8 मार्च तक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। आवेदक के पास तीन साल का इंजीनियरिग डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य होगी। आवेदक की आयु 18 से 37 साल निर्धारित की गई। भर्ती लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगी। तीन घंटे की परीक्षा में 150 आब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। शिक्षा विभाग सौ के करीब लेक्चरर के खाली पदों पर भर्ती करेगा। फाइल को फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा गया है। मार्च तक इसे फाइनल कर दिया जाएगा। विभाग ने लंबे समय से पेंडिग 86 लेक्चरर के पदों पर प्रमोशन भी कर दी है।

रुबिदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन, चंडीगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.