Move to Jagran APP

Chandigarh weather Forecastः चंडीगढ़ में रात का तापमान पहुंच रहा 2 डिग्री के पास, आज छाए रहेंगे बादल

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में दिन का तापमान जहां 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है वही दूसरी ओर रात के समय तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए हैं।

By Vinay kumarEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 07:57 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:57 AM (IST)
Chandigarh weather Forecastः  चंडीगढ़ में रात का तापमान पहुंच रहा 2 डिग्री के पास, आज छाए रहेंगे बादल
Chandigarh weather forecast चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में दिन का तापमान जहां 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है, वही दूसरी ओर रात के समय तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। विभाग के अनुसार शहर में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है जिस वजह से रात काफी ठंडी हो रही है। वहीं अगर दिन की बात की जाए तो शहर में तापमान अभी फिलहाल सामान्य चल रहा है। लेकिन आज सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए हैं, जिस वजह से शुक्रवार को शहर के तापमान पर भी इसका असर पड़ेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई हुई है, वही सुबह आसमान में बादल छाए रहने की वजह से अंदेशा जताया जा रहा है कि शहर में बादल छाए रहने का दौर ऐसे ही जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था।

इसके अलावा मौसम विभाग ने शनिवार को शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद शहर के तापमान पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के बाद दिन का तापमान लुढ़क ना तय माना जा रहा है। जहां एक और शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, वहीं दूसरी ओर शहर में एक बार फिर शीत लहर चलने का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर एक बार फिर हिमपात होने की संभावना है जिस कारण मैदानी इलाकों की हवा सर्द होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.