Move to Jagran APP

Chandigarh Bird Flu Alert! चंडीगढ़ में मृत कौवा व चमगादड़ मिलने से हड़कंप, जांच के लिए भेजे सैंपल

Chandigarh Bird Flu Alert! चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में स्थित इंदिरा कालोनी में बुधवार को एक कौवा और चमगादड़ मृत मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 02:46 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 02:46 PM (IST)
Chandigarh Bird Flu Alert! चंडीगढ़ में मृत कौवा व चमगादड़ मिलने से हड़कंप, जांच के लिए भेजे सैंपल
चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में बर्ड फ्लू के फैलने का डर भी सताने लगा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Bird Flu Alert : शहर के मनीमाजरा इलाके में स्थित इंदिरा कालोनी में बुधवार को एक कौवा और चमगादड़ मृत मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। हालांकि डिपार्टमेंट के लोगों ने दोनों के सैंपल टेस्ट के लिए लैब में भेज‌ दिए। पंरतु कालोनी में मरे पक्षी मिलने के कारण लोगों में इलाके में बर्ड फ्लू के फैलने का डर भी सताने लगा।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे मकान नंबर-200 के पास एक मरा हुआ कौवा दिखाई दिया। जैसे-जैसे लोगों को यह पता चला, इलाक। अभी कौवा के मरने की खबर को कुछ ही समय बीता था क‌ि कालोनी में मकान नंबर-196 के पास चमगादड़ के मरने की खबर फैल गई। एक साथ दो पक्षियों के मरने की सूचना के बाद लोगों में बर्ड फ्लु का डर फैल गया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम कौवा और चमगादड़  को उठाकर ले गई, लेकिन इन घटना के बाद इलाके में बर्ड फ्लू की शंका बढ़ गई है। 

इस बारे में भाजयुमो के जिला-चार के अध्यक्ष शशांक भट्ट का कहना है कि लोगों को सावधान रहते ‌हुए अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि अगर कोई पक्षी सड़क पर या पार्क में मरा पड़ा तो उसके पास न जाकर तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को देनी चाहिए। ताकि बर्ड फ्लू से बचा जा सके। वहीं इस बारे में समस्या समाधान के अघ्यक्ष क्रांति शुक्ला ने कहा क‌ि पूरे देश में कोरोना के बाद बर्ड फ्लू वायरल फैला रहा है। इलाके में पक्षियों के मृत मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। हालांक‌ि अभी किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई। फिर भी लोगों को सवाधन रहना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.