Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में फल व सब्जियों के सरकारी रेट का लोगों को नहीं मिल रहा फायदा, वेंडर्स वसूल रहे ज्यादा दाम

चंडीगढ़ में बिकने वाली सब्जियां और फल के दाम अब हर दिन प्रशासन तय करता है लेकिन लोगों का कहना है कि तय रेट के अनुसार सब्जियां नहीं मिलती है। वेंडर्स उससे ज्यादा रेट वसूल करके लूटते हैं।

By Rohit KumarEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 09:10 AM (IST)
कमेटी के अधिकारियों के अनुसार वह सिर्फ रेट ही तय कर सकते हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में बिकने वाली सब्जियां और फल के दाम अब हर दिन प्रशासन तय करता है लेकिन लोगों का कहना है कि तय रेट के अनुसार सब्जियां नहीं मिलती है। वेंडर्स उससे ज्यादा रेट वसूल करके लूटते हैं। ऐसे में मार्केट कमेटी की ओर से हर दिन तय किए जा रहे रेट्स पर सवाल खड़ा हो रहा है। कमेटी के अधिकारियों के अनुसार वह सिर्फ रेट ही तय कर सकते हैं, अब वेंडर्स उस रेट पर ही बेचे, इसके लिए वह कुछ नहीं कर सकते हैं।

loksabha election banner

फासवेक के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि वेंडर्स प्रशासन की ओर से तय किए गए सरकारी रेट पर सब्जियां और फल बेचे, इसके लिए अलग से टीम का गठन किया जाना चाहिए या फिर इसकी जिम्मेवारी नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते को दी जानी चाहिए, क्योंकि शहर में वेंडर्स पर दस्ते का कंट्रोल होता है। क्राफ्ड के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हर दिन जो रेट तय होते हैं, उससे ज्यादा रेट पर वेंडर्स सब्जियां बेचते हैं।

लाकडाउन से हो रहे हैं रेट तय

लाकडाउन के दौरान शहरवासियों की सुविधा के लिए कमिश्नर केके यादव के आदेश पर मार्केट कमेटी ने सब्जियों और फल के दाम तय करने का सिस्टम शुरू किया था। प्रतिदिन होलसेल के रेट को देखते हुए उससे ऊपर 20 से 30 फीसद का मार्जन रखकर रिटेल के दाम तय करने की जिम्मेवारी मार्केट कमेटी के सचिव के पास है। इस समय शहर में लगने वाली साप्ताहिक मंडियां बंद है। इस समय शहर में 800 से ज्यादा वेंडर्स सब्जी और फल बेचने का काम कर रहे हैं।

सब्जियों के रेट, जो कमेटी ने तय किए है

सब्जियां                रेट(प्रति किलो)

प्याज                     45

फुल गोभी             20

मटर                      25

मिर्च                      60

गाजर                  20

अरबी                     30

शिमला मिर्च              50

लहसुन                    120

खीरा                        40

करेला                        60

लोकी                        30

भिंडी                        60

नींबू                        50

अदरक                       50

बैगन                         15

टमाटर                        20

आलू                        20

फ्रासबिन                    30

फल के हैं यह रेट

केला                60 रुपये दर्जन

अनार                120

सेब                150

किन्नू                25


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.