Move to Jagran APP

जानें PU Chandigarh के कुलपित का क्यों हो रहा विरोध, कांग्रेस विधायक भी उठा चुके हैं सवाल

PU Chandigarh Vice Chancellor Controversy पीयू के वर्तमान कुलपति प्रो. राजकुमार उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से यहां आए है जिसके बाद से उन्हें बाहरी व्यक्ति बता कर उनका निरंतर विरोध होता रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 09:58 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 09:58 AM (IST)
जानें PU Chandigarh के कुलपित का क्यों हो रहा विरोध, कांग्रेस विधायक भी उठा चुके हैं सवाल
पीयू ने देश की बड़ी यूनिवर्सिटी को 11 कुलपति दिए हैं।

चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। पंजाब यूनिवर्सिटी देश के अलावा विदेशों में अपने अकादमिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रसिद्ध है। पीयू के वर्तमान कुलपति प्रो. राजकुमार उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से यहां आए है, जिसके बाद से उन्हें बाहरी व्यक्ति बता कर उनका निरंतर विरोध होता रहा है। जिसे केवल औछी राजनीति कही जा रही है। जैसे पीयू कुलपति दूसरे राज्य से यहां आए है, वहीं दूसरी ओर पीयू के शिक्षक भी लंबे शैक्षणिक अनुभवों के बाद देश के प्रसिद्ध संस्थानों में कुलपति नियुक्त हुए हैं। पीयू ने देश की बड़ी यूनिवर्सिटी को 11 कुलपति दिए हैं।

loksabha election banner

कांग्रेसी विधायकों ने किया था विरोध

सीनेट चुनाव न होने पर पंजाब कांग्रेस के विधायकों ने कुलपति का जोरदार विरोध किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रो. राजकुमार को यहां की संस्कृति का भी नहीं है। लेकिन पीयू से दूसरे संस्थानों में गए इन शिक्षकों ने यहां के होने के बावजूद उन राज्यों में उच्च शिक्षा का आधार मजबूत किया।

इन शिक्षकों ने संभाली दूसरे संस्थानों की कमान

नाम                                           संस्थान के नाम

प्रो. आरसी सोबती                          लखनऊ सेंट्रल यूनिवर्सिटी

प्रो. वीके रतन                                जीएनए यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा

प्रो. अमरीक सिंह आहलुवालिया        अकाल यूनिवर्सिटी बडू साहब, हिमाचल प्रदेश

्रप्रो. टंकेश्वर कुमार                        गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार

प्रो. आरके कोहली                         बठिंडा सेंट्रल यूनिवर्सिटी

प्रो. डीएन जोहर                            आगरा यूनिवर्सिटी

प्रो. एसपी गौतम                            बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश

प्रो. कर्मजीत सिंह                          गुरू नानक देव ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला

प्रो. निष्ठा जैसवाल                         नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला   

प्रो. पीएस जैसवाल                        नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटियाला

प्रो. परविंदर सिंह                          रयात बहारा यूनिवर्सिटी, मोहाली

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.