Live Chandigarh-Mohali Coronavirus update: चंडीगढ़ में 12 नए केस मिले, दो की मौत; मोहाली में 16 केस
Live Chandigarh Coronavirus News update धनास के 50 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर 46 की 52 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।
चंडीगढ़, माेहाली, जेएनएन। मंगलवार को चंडीगढ़ में कोरोना के 12 नए केस मिले। इसके अलावा दो मरीजों की मौत भी हुई है। धनास के 50 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर 46 की 52 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।
इधर, मोहाली में मंगलवार को कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला न्यू चंडीगढ़ इलाके से है, जहां 65 साल के पुरूष ने पीजीआई में दम तो़ड़ दिया। इससे पहले मंगलवार सुबह जवाहरपुर के 48 वर्षीय शख्स ने चंडीगढ़ के GMCH-32 में दम तोड़ दिया। मृतक का 7 जुलाई को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। बताया जा रहा है कि मृतक ग्रॉसरी शॉप चलाता था। जिले में मंगलवार को कोरोना के 16 नए केस भी सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 09 हो गया है और अब तक कोरोना के कुल 439 केस सामने आ चुके हैं। इससे पहले माेहाली में सोमवार को एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के 31 नए केस सामने आए थे।
वहीं चंडीगढ़ में सोमवार को पहली बार एक साथ 29 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। शहर में अब तक 588 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है। लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से शहर में बीते एक माह में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में इस समय 157 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। वहीं 423 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सोमवार को स्वस्थ हुए छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
सीजेएम व स्टॉफ के चार सदस्यों को आठ जुलाई को किया था क्वारंटाइन
माेहाली जिले में सोमवार को एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के 31 नए केस सामने आए। इस बीच मोहाली की चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें फोर्टिस अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। सीजेएम के अलावा उनके स्टॉफ के चार सदस्यों को आठ जुलाई को क्वारंटाइन किया गया था। उनके क्वारंटाइन की अवधी 21 जुलाई को खत्म होनी थी। चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के पति पीसीएस ऑफिसर हैं। इससे पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें क्वारंटाइन किया गया था।
मोहाली जिले में सोमवार को सामने आए पॉजिटिव केस
खरड़ निवासी 82 वर्षीय पुरुष, मोहाली सेक्टर-116 निवासी 60 वर्षीय महिला व 4 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव आया है। इसके अलावा खरड़ निवासी 11 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय महिला, मोहाली 3बी1 निवासी 38 वर्षीय महिला, फेज-4 निवासी 80 वर्षीय महिला व 59 वर्षीय पुरुष, कुंभड़ा निवासी 22 वर्षीय महिला, सेक्टर-97 निवासी 67 व 35 वर्षीय महिला, बलौंगी निवासी 40 वर्षीय पुरुष, लालड़ू निवासी 55 , 20, 25 वर्षीय महिलाएं , पीरमुछल्ला की 17 व 36 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय पुरुष, 16 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, डेराबस्सी अविनाश कॉलोनी निवासी 45, 19, 50, 19, 52 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह खरड़ के दशमेश नगर निवासी 70 वर्षीय महिला, सेक्टर-88 निवासी 50 वर्षीय महिला, 3बी2 निवासी 45 वर्षीय पुरुष, फेज-6 निवासी 64 वर्षीय पुरुष, सन्नी एन्क्लेव खरड़ निवासी 51 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी किसी संक्रमित के संपर्क में आए थे।