Move to Jagran APP

Corona से श्री हरिमंदिर के पूर्व हुजूरी रागी का निधन, पंजाब-चंडीगढ़ की पोती-दादी सहित 6 नए मरीज

पंजाब में काेराेना से एक और मरीज की मौत हो गई। श्री स्‍वर्ण मंदिर के पूर्व हुजूरी रागी निर्मल सिंह का निधन हो गया। इसके अलावा राज्‍य में दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 08:38 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 07:56 PM (IST)
Corona से श्री हरिमंदिर के पूर्व हुजूरी रागी का निधन, पंजाब-चंडीगढ़ की पोती-दादी सहित 6 नए मरीज

चंडीगढ़/अमृतसर,जेएनएन। पंजाब में कोराना वायरस से COVID-19 से एक और मरीज की मौत हो गई है। स्‍वर्ण मंदिर साहिब के पूर्व हुजूरी रागी निर्मल सिंह का निधन हो गया है। वह पद्मश्री से सम्‍मानित थे। 62 साल के निर्मल सिंह को बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और उनका इलाज किया जा रहा था। उन्‍होने वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या पांच हो गई है।

loksabha election banner

पंजाब-चंडीगढ़ में कुल मरीजों की संख्‍या 66 हुई, अब तक पांच लोगों की मौत

इसके अलावा पंजाब और चंडीगढ़ में काेरोना के छह नए मरीजों की पुष्टि हुई। पूर्व हुजूरी रागी निर्मल सिंह की चाची  और उनके साथ रहे हारमोनियम वादक में वीरवार शाम को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही चंडीगढ़ में 10 माह की बच्‍ची और उसकी 59 साल की दादी के COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस तरह पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की अब तक की संख्‍या 66 हो गई है। इनमें पांच मरीजों की मौत हो गई है। एक मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है। पंजाब में अब तक 48 और चंडीगढ़ में 18 पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।

पद्मश्री से सम्‍मानित थे निर्मल सिंह, इंग्लैंड से लौटने के बाद दिल्ली व चंडीगढ़ में किए थे धार्मिक आयोजन

बुधवार को राज्‍य में पांच नए मामले सामने आए थे। एक केस लुधियाना, एक अमृतसर और तीन मोहाली से रिपोर्ट हुए। इनमें श्री हरिमंदिर साहिब के 62 वर्षीय पूर्व हुजूरी रागी भी शामिल थे। वह कुछ माह पहले इंग्लैंड से लौटे थे। उन्हें अमृतसर स्थित गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके परिवार और दो ड्राइवरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

चंडीगढ़ के एक घर में कीर्तन किया था निर्मल सिंह ने, घर के सभी लोग होम क्‍वारंटाइन

निर्मल सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में 19 मार्च को पहुंचे थे। उन्‍होंने यहां एक घर में कीर्तन किया था। बताया जाता है कि इस कीर्तन में 60 से 70 लोग शामिल हुए थे। फिलहाल इस परिवार और घर में काम करने वाले 13 लोगों को होम क्‍वारंटाइन कर दिया गया है। उनकी जांच भी की जा रही है।

पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह की भाभी, सेवादार और हारमोनियम वादक भी कोरोना पॉजिटिव मिले

वीरवार शाम पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह की चाची और हारमोनियम वादक के भी कोरोना वायरस COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसका खुलासा इन्फ्लूएंजा लैब की रिपोर्ट से हुआ। गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ रमन शर्मा ने पुष्टि सकी पुष्टि की। चंडीगढ़ में 10 महीने की बच्ची में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

चंडीगढ़ में 10 माह की बच्‍ची और उसकी दादी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि

दूसरी ओर, चंडीगढ़ में करोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या 18 हो गई है। शहर में वीरवार को एक 10 माह की बच्‍ची और उसकी दादी के कोरोना वायरस COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शहर में विदेश से आए एक दंपति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। वीरवार को दंपती की 10 महीने की बच्ची और बच्ची की 59 साल की दादी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

हाेशियारपुर के मरीज को कोराेना पॉजिटिव पाया गया, अमृतसर के गुरु नानक देव अस्‍पताल में भर्ती

इसके अलावा होशियारपुर के एक और मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पु‍ष्टि हुई। उसे अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करवाया गया है। 58 वर्षीय यह व्यक्ति होशियारपुर के गांव पंसरा का रहने वाला है। खांसी जुकाम व बुखार की वजह से उसे होशियारपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 1 अप्रैल को पटियाला मेडिकल कॉलेज से जांच में उसे COVID-19 से संक्रमित पाया गया था। मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे चेस्ट इंफेक्शन के साथ सांस लेने में भी तकलीफ है।

लुधियाना में कोरोना से मरी महिला के संपर्क में आनेवाली अन्‍य महिला में भी संक्रमण की प‍ुष्टि

वहीं, लुधियाना में जिस महिला की मौत हो गई थी, उसके संपर्क में आने से एक और महिला संक्रमित हो गई है। हालांकि, परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मोहाली में बुधवार को तीन पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। मोहाली के नयागांव में मंगलवार को ही एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

गौरतलब है कि इंग्लैंड से लौटने के बाद हुजूरी रागी ने चंडीगढ़ व दिल्ली में धार्मिक समागम भी किए थे, जिसमें हजारों लोग शामिल थे। उनके घर को जाने वाली गली को सील कर दिया है। साथ ही उनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल के अनुसार हुजूरी रागी को खांसी व जुकाम की शिकायत थी। उन्हें 30 मार्च को सांस की तकलीफ होने पर सरकारी मेडिकल कॉलेज गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया था।

अटारी पर दो कस्टम अधिकारी क्वारंटाइन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर आइसीपी अटारी में तैनात दो कस्टम अधिकारी होम क्वारंटाइन किए गए हैं। यह अधिकारी पाकिस्तान के दो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे, जो दिल्ली फोर्टिस से इलाज कर लौटे थे। पाकिस्तान में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

----

पंजाब-चंडीगढ़ में अब तक की स्थिति

                   पॉजिटिव केस-          मौत

नवांशहर -       19 -                      01

मोहाली -        10-                        01

होशियारपुर -   06-                        01

जालंधर -        05-                        00

अमृतसर -      04-                         01

लुधियाना-      03-                         01

पटियाला-      01-                          00

चंडीगढ़-        18-                           00

ठीक हुए - एक।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन से हरियाणा के बाढ़सा लाए गए 55 तब्‍लीगी जमाती में से 52 में कोरोना की पुष्टि


यह भी पढ़ें: तब्‍लीगी मरकज से 72 विदे‍शियों सहित 503 लोगों की हरियाणा में एंट्री, कई जगह मस्जिदों पर छापे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.