Corona से बचाव के लिए मॉडल जेल से अंतरिम जमानत पर छूटे 23 विचाराधीन कैदी
सभी 60-60 दिन की अंतरिम जमानत पर छोड़े गए हैं। जेल परिसर में शुक्रवार को लगनी वाली कोर्ट में जज ने फैसला लिया है।
चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेक्टर-51 मॉडल जेल प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम 23 विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया है। सभी 60-60 दिन की अंतरिम जमानत पर छोड़े गए हैं। जेल परिसर में शुक्रवार को लगनी वाली कोर्ट में जज ने फैसला लिया है। शुक्रवार देर रात कर सभी विचाराधीन कैदियों को बाहर निकालने की कानूनी प्रक्रिया जारी थी।
जेल प्रशासन के अनुसार अंतरिम जमानत पाकर बाहर आने वाले सभी विचाराधीन कैदी चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से हैं। ये सभी चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट सहित एक्साइज एक्ट की धाराओं में विचाराधीन थे। पोक्सो एक्ट, एसिड अटैक सहित जघन्य धाराओं में बंद विचाराधीन कैदियों को नहीं छोड़ा जाएगा।
आचरण और केस के आधार पर तैयार हो रही कैदियों की लिस्ट
इसी तरह जेल के अंदर छोटे-मोटे केस में सजा काट रहे कुछ कैदियों को छोडऩे की प्रक्रिया भी चल रही हैं। अभी जेल अंदर कुल 420 कैदी है। जेल प्रशासनिक अधिकारी कैदियों के अच्छे आचरण और केस के आधार पर एक लिस्ट तैयार करने में लगे हैं। जिस पर एक-दो दिन में ही फैसला लेकर पैरोल छोड़ा जा सकता है।
कैदियों का 20 दिन बढ़ाया पैरोल
1100 कैदियों की क्षमता वाली मॉडल जेल में करीब एक हजार कैदी और विचाराधीन कैदी बंद हैं। 420 कैदियों में कुल 14 कैदी 40-40 दिन के पैरोल पर बाहर चल रहे हैं। जेल प्रशासन ने हालात को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सभी का पैरोल 20-20 दिन बढ़ाने का फैसला लिया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें