चार साल के बच्चे का अपहरण करने वाला आरोपित चौबीस घंटे में गिरफ्तार
नाना के घर आए चार साल के बच्चे को अपहरण करने वाले आरोपित को पुलिस ने लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, मनीमाजरा : नाना के घर आए चार साल के बच्चे को अपहरण करने वाले आरोपित को पुलिस ने लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान यूपी के आनंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित से बच्चे को बरामद कर मां के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार यूपी की रहने वाली महिला दो दिन पहले विकास नगर में अपने मायके आई थी। महिला अपने साथ अपने तीनों बच्चों को भी नाना-नानी से मिलने लाई थी। शुक्रवार को बच्चे घर के बाहर पार्क में खेल रहे थे। तभी उसका चार साल का बेटा गायब हो गया। काफी ढूंढने के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो महिला ने पुलिस को सूचना दी। बच्चे की मां का परिचित था आरोपित पुलिस ने तुंरत नाकाबंदी का वाहनों की चे¨कग शुरू कर दी। इस दौरान महिला के दूसरे बच्चे ने बताया कि उसने आरोपित आंनद को पार्क के पास देखा था। जिसके बाद पुलिस को चला कि आरोपित आनंद पहले से ही महिला का परिचित था। महिला ने तुरंत पुलिस को आरोपित का मोबाइल नंबर बताया। मोबाइल नंबर मिलते ही पुलिस ने आरोपित के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। पुलिस को आरोपित की लोकेशन लौनी गाजियाबाद की मिली। जिसके बाद एसआइ रोहित के नेतृत्व में एक टीम गाजियाबाद रवाना हुई और आरोपित को बच्चे सहित गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार शाम मौलीजागरां पहुंचने के बाद पुलिस ने बच्चे को मां के हवाले कर आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर दिया।