विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस में निकली आइटी कांस्टेबल पद पर बंपर भर्ती, देश भर से युवा कर सकते हैं आवेदन

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 04 Jan 2024 08:59 AM (IST)

Punjab News चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पुलिस विभाग में 200 ...और पढ़ें

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस में निकली आइटी कांस्टेबल पद पर भर्ती
Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस में निकली आइटी कांस्टेबल पद पर भर्ती

HighLights

  1. चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती होंगे 200 आइटी कांस्टेबल
  2. भर्ती प्रक्रिया को शुरु करने की सभी औपचारिकताएं पूरी
  3. 33 प्रतिशत पदों पर लड़कियों की नियुक्ति

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Police IT Constable Recruitment चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पुलिस विभाग में 200 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती को मंजूरी दे दी है। जनवरी अंत तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया को शुरु करने की सभी औपचारिकताएं पूरी

देश भर से युवा इस भर्ती प्रक्रिया में योग्यता के हिसाब से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया को प्रशासक की ओर से मंजूरी दे दी गई है। पुलिस विभाग ने भी भर्ती प्रक्रिया को शुरु करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

33 प्रतिशत पदों पर लड़कियों की नियुक्ति

पुख्ता सूत्रों के अनुसार अगले 15 दिनों में चंडीगढ़ पुलिस आइटी कांस्टेबल भर्ती को प्रक्रिया शुरू कर देगा। चंडीगढ़ पुलिस में पहली बार आइटी एक्सपर्ट युवाओं को कांस्टेबल के पद पर भर्ती किया जाएगा। 33 प्रतिशत पदों पर लड़कियों को नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Flights Train Delay: कोहरे से सफर में आफत, यात्रियों को नहीं है ठंड से राहत, फ्लाइटों व रेलगाड़ियों का समय बदला

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: बढ़ती ठंड से ठिठुरे प्रदेशवासी, पंजाब का यह जिला रहा सबसे ठंडा; आज घनी धुंध का अलर्ट, पढ़ें मौसम का अपडेट