विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठा था; मोहाली के जीरकपुर में हादसा

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:56 PM (IST)

जीरकपुर में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठे 19 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो ...और पढ़ें

सड़क हादसे में युवक की मौत। (सांकेतिक फोटो)

सड़क हादसे में युवक की मौत। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. डेराबस्सी से ढकोली जा रहा था युवक।

  2. जीरकपुर में, सनौली गांव के पास हादसा।

  3. भीड़ जुटते ही कार ड्राइवर हुआ फरार।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर के सनौली गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर बैठे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक का बहनोई मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर पेशाब करने गया था।

इसी दौरान ढकोली की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसका सिर सड़क से टकरा गया। हादसे के बाद कार चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन लोगों की भीड़ जुटते ही कार लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान बरेली निवासी पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पप्पू के बहनोई डेराबस्सी निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि वह पप्पू को मोटरसाइकिल पर लेकर डेराबस्सी से ढकोली की तरफ जा रहा था।

सुबह करीब साढ़े दस बजे जब वे सनौली गांव के पास पहुंचे तो उसने मोटरसाइकिल सड़क के बाईं तरफ कच्ची जगह पर खड़ी कर दी और पेशाब करने चला गया। इस दौरान पप्पू मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा।

जयवीर सिंह के अनुसार, जब वह वापस मोटरसाइकिल की तरफ लौट रहा था तो ढकोली की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पप्पू उछलकर सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई और कान से खून बहने लगा।

घायल को अस्पताल पहुंचाया

शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार चालक नीचे उतरकर मौके पर आया था। इसी बीच राहगीरों की भीड़ जमा होने लगी तो चालक कार लेकर फरार हो गया।

जयवीर सिंह ने किसी तरह ऑटो का इंतजाम किया और गंभीर रूप से घायल पप्पू को ढकोली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।