Move to Jagran APP

Weather : ट्राईसिटी में दिनभर बारिश, तापमान ने तोड़ा पिछले दस साल का रिकॉर्ड Chandigarh News

मानसून में पहली बार रविवार को दिनभर बारिश हुई। बारिश से न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज की गई बल्कि पिछले दस सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

By Edited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 10:58 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 01:21 PM (IST)
Weather : ट्राईसिटी में दिनभर बारिश, तापमान ने तोड़ा पिछले दस साल का रिकॉर्ड Chandigarh News
Weather : ट्राईसिटी में दिनभर बारिश, तापमान ने तोड़ा पिछले दस साल का रिकॉर्ड Chandigarh News
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मानसून में पहली बार रविवार को दिनभर बारिश हुई। बारिश से न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज की गई बल्कि पिछले दस सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रविवार को शहर में 27.9 एमएम बारिश दर्ज की गई तो वहीं अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल 2018 में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और जुलाई 2017 में 37.5 डिग्री था। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अभी शहर में आने वाले शनिवार तक बारिश लगातार होने के आसार हैं।

सेक्टर-2 में गिरा पेड़
रविवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई और दिनभर होती रही। इस बार मानसून में पहला ऐसा दिन रहा जब पूरा दिन लगातार बारिश होती रही। पूरे दिन बारिश होने की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके साथ ही दिन में हवा चलने की वजह से सेक्टर-2 में पेड़ गिर गया। इसके साथ ही सेक्टर-15 में भी एक कार के ऊपर गिर गया जिस वजह से कार का शीशा टूट गया। सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में भी तेज बारिश की वजह से पानी भर गया। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग बारिश का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। घरों और दुकानों में कूलर, एसी बंद पिछले कईं दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से बिजली की खपत में कमी आ रही है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आने से लोगों ने घरों और दुकानों में कूलर, एसी को बंद कर दिया है।

29.3 एमएम बारिश की गई दर्ज
मौसम विभाग की मानें तो रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 18.1 एमएम तो रात साढ़े आठ बजे तक 29.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, एयरपोर्ट एरिया में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यहां सुबह साढ़े आठ बजे तक 33.8 एमएम तो शाम साढ़े पांच बजे तक 46 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से शहर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शहर का अधिकतम तापमान रविवार को 27.7 डिग्री दर्ज की गई जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। पहले बार ऐसा हुआ कि तापमान ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पिछले दस सालों का रिकॉर्ड
वर्ष    अधिकतम तापमान(डिग्री में)
2018  36.9
2017  37.5
2016  38.4
2015  38.5
2014  39
2013  36.6
2012  42.5
2011  36
2010  38.8
2009  39.4

शहर में बारिश अच्छी हो रही है। रविवार मानसून का पहला ऐसा दिन रहा जब पूरा दिन बारिश हुई। अभी आने वाले दिनों में भी बारिश होने के आसार है। शनिवार तक लगातार हर रोज बारिश होती रहेगी। -सुरेंद्रपाल शर्मा, निदेशक,मौसम विभाग, चंडीगढ़

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.