उम्मीद : डेड नहीं हम अभी भी जवां हैं
शहर में कुल 180 पेड़ री प्लांट किए जा चुके हैं।
राजेश ढल्ल,चंडीगढ़
16 सितंबर,2016 को जब शहर में कमजोर होकर गिर चुके पेड़ को री प्लांट करने की मुहिम शुरू हुई तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसे मर चुके पेड़ भी जिदा हो सकते हैं। उस दिन सेक्टर-26 के चौक पर सिर्फ एक पेड़ री प्लांट किया गया था जो कि अब हरा-भरा हो चुका है और एक बार फिर गरमी में लोगों को अपनी ठंडी छांव दे रहा है। इस सफलता के बाद से शहर में कुल 180 पेड़ री प्लांट किए जा चुके हैं। इनमें अकेले पीयू के ही 125 से ज्यादा पेड़ शामिल हैं। राहुल महाजन ने की थी शुरुआत
सबसे पहले पेड़ों को री प्लांट करने की मुहिम पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन ने शुरू की थी। इस मुहिम में बाद में नगर निगम का बागवानी विभाग भी जुड़ा। जबकि इससे पहले गिर चुके पेड़ों को काटकर टिबर में बेच दिया जाता था, लेकिन अब प्रशासन और नगर निगम ने पालिसी ही बना दी है कि जो पेड़ गिरेगा उसे री प्लांट करके जिदा करने का प्रयास किया जाएगा। इस मुहिम में अब शहर के रेजिडेंटस भी जुड़ गए हैं।कई लोगों ने भी अपने घरों के अंदर लगे पेड़ों को भी री प्लांट अपने खर्चे पर करवाया है जो कि उनके घर के निर्माण में आड़े आ रहे थे। 180 पेड़ ऐसे हैं जो एक बार फिर लोगों को दे रहे हैं छांव
नगर निगम अब तक खुद 180 पेड़ रीप्लांट कर चुका है। सेक्टर-17 शिवालिक व्यू होटल के पास नगर निगम का रीप्लांट किया हुआ एक पेड़ इसका उदाहरण है, जिसकी भी हरी पत्तियां और नई टहनियां निकल चुकी हैं। चंडीगढ़ की इस मुहिम देखकर पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में यह मुहिम चलाई जा रही है। शहर में हैं एक लाख 80 हजार पेड़
शहर में एक लाख 80 हजार पेड़ हैं। अब प्रशासन ने यह तय किया है कि शहर में कोई भी प्रोजेक्ट के निर्माण में अगर कोई पेड़ आड़े आता है तो उन्हें री प्लांट किया जाएगा। शहर के पेड़ सड़कों को चौड़ा करने के कारण कमजोर भी हो चुके हैं। ऐसे में हर बारिश और तेज हवा के दौरान पेड़ गिरते हैं। ऐसे में जो पेड़ री प्लांट हो सकते हैं उन्हें किया भी जाता है। सेक्टर-16 रोज गार्डन से सेक्टर-17 प्लाजा को जोड़ने के लिए जो नया अंडरब्रिज बनाया गया है वहां से भी आठ पेड़ों को री प्लांट किया गया है।
पेड़ों को गोद लेने का सिलसिला आगे बढ़ना चाहिए : महाजन
मानसून आ चुका है। ऐसे में पूरे शहर में पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है। पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन का कहना है कि इस दौरान निवासी को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। वहीं पहले से लगे पेड़ों की भी संभाल जरूरी है। पेड़ों को गोद लेने का सिलसिला आगे बढ़ना चाहिए। इस समय सेक्टर-27,21,18 में भी री प्लांट लगे हुए पेड़ लगे हुए हैं। बागवानी विभाग के सुपरिंटेंडेट इंजीनियर कृष्ण पाल का कहना है कि नगर निगम खुद भी पेड़ रीप्लांट कर रहा है। उनके द्वारा कुल 18 पेड़ री प्लांट किए जा चुके हैं जो पूरी तरह से ठीक चल रहे हैं। ऐसा प्रयास आगे भी जारी रहेगा।