चंडीगढ़ में अब तक 1,90,855 लोगों को लगा टीका, 3.46 फीसद कोरोना वैक्सीन हुई खराब
एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज दी गई हैं। वहीं अब तक वैक्सीन की दी गई 290930 डोज में से 3.46 फीसद डोज खराब हो चुकी है।
चडीगढ़, [विशाल पाठक]। देशभर में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण (Vaccination) शुरू होगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड वैक्सीन (Covishild Vaccine) की एक लाख डोज दी गई हैं। जब से टीकाकरण शुरू हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड वैक्सीन की अब तक 2,90,930 डोज मिल चुकी है। इनमें से 1,90,855 वैक्सीन की डोज की खपत हो चुकी है।
इसमें टीकाकरण के दौरान खराब हुई वैक्सीन की डोज भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो अब तक सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोविशील्ड वैक्सीन की दी गई 2,90,930 डोज में से 3.46 फीसद डोज खराब हो चुकी है।
अब तक 1.85 लाख लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन
अब तक 1,85,248 लोग कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। इनमें 19,463 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 10,643 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18,279 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 10,512 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 55,556 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 3,135 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 51,669 वैक्सीन की पहली डोज और 15,991 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट किस राज्य में कितनी फीसद वैक्सीन हुई खराब
राज्य व यूटी कितनी वैक्सीन मिली कितनी फीसद वैक्सीन खराब
- जम्मू और कश्मीर 22,21,840 2.58
- हिमाचल प्रदेश 18,81,690 1.60
- चंडीगढ़ 2,90,930 3.46
- हरियाणा 41,02,220 5.72
- पंजाब 33,36,770 4.98
- दिल्ली 34,90,710 3.96
यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ सांसद खेर ने PGI को वेंटिलेटर खरीद के लिए दिए एक करोड़, कांग्रेस पार्षद ने कर दी ये डिमांड
यह भी पढ़ेंः नौकरी चले जाने का झूठ बोलकर कमरा किराये पर लेने पहुंचे युवक ने घर में की चोरी, चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचा
चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें