Move to Jagran APP

पंजाब में निर्विरोध चुने गए 1863 सरपंच और 22203 पंच

पंजाब में 1863 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। पंचों के लिए 1,04,027 उमीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि 22203 पंच निर्विरोध चुने गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 08:59 AM (IST)
पंजाब में निर्विरोध चुने गए 1863 सरपंच और 22203 पंच

जेएनएन, चंडीगढ़। 13276 ग्राम पंचायतों के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद अब 28375 उम्मीदवार सरपंच के पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे। राज्य में 1863 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं।

loksabha election banner

पंचों के लिए 1,04,027 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि 22203 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। फिरोजपुर जिले में सर्वाधिक 835 पंचायतों में से 644 पंचायतों के सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 4703 पंचायत सदस्यों में 3791 निर्विरोध चुने गए हैं।

अब मात्र 22.79 फीसद यानी 191 पंचायतों के लिए 30 दिसंबर को चुनाव होगा। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी रविंदरपाल सिंहङ्क्षसह संधू ने बताया कि जिले की  644 पंचायतों का सर्वसम्मति से चुना जाना तय है कि क्योंकि नामाकंन पत्रों के वापस ले लिए जाने से उक्त पंचायतों पर अब कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं है।

जीरा ब्लॉक में सभी पंचायतें सर्वसम्मति से चुनीं गईं

फिरोजपुर जिले के छह ब्लॉकों में से जीरा एक ऐसा एकलौता ब्लॉक है, जिसकी सभी 111 पंचायतों पर सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए हैं। सबसे बड़े ब्लॉक फिरोजपुर में भी मात्र 20 पंचायतों के लिए ही चुनाव होगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.