Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में 17.5 एमएम बारिश, बढ़ी ठिठुरन, आज भी संभावना

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दो दिनों से आसमान पर छाए बादल मंगलवार को झम

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:53 PM (IST)
चंडीगढ़ में 17.5 एमएम बारिश, बढ़ी ठिठुरन, आज भी संभावना
चंडीगढ़ में 17.5 एमएम बारिश, बढ़ी ठिठुरन, आज भी संभावना

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दो दिनों से आसमान पर छाए बादल मंगलवार को झमाझम बरसे। सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जाम लगने की वजह से लोगों को खासी परेशानी हुई। खासकर जीरकपुर से ट्रिब्यून चौक तक तो हालत इतने बदतर थे कि वाहन चालकों को इस 5 से 6 किलोमीटर के सफर को तय करने में आधा से पौना घंटा लग गया। बारिश का असर तापमान में भी गिरावट के तौर पर देखने को मिला। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से माइनस 6 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूरे रीजन में बारिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ी है। रीजन में लुधियाना में सबसे अधिक बारिश

loksabha election banner

शहर में पिछले 24 घंटों में 17.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे तक 10.6 एमएम बारिश हुई, वहीं, सुबह साढ़े 8 बजे के बाद शाम साढ़े 5 बजे तक 6.9 एमएम बारिश हुई। एयरपोर्ट एरिया में सुबह साढ़े 8 बजे तक 11.8 एमएम बारिश हुई, वहीं, सुबह साढ़े 8 बजे से शाम को साढ़े 5 बजे के बाद 6.9 एमएम बारिश हुई। रीजन में सबसे ज्यादा बारिश पंजाब के लुधियाना में हुई। लुधियाना में पिछले 24 घंटों में 71.6 एमएम बारिश हुई। जम्मू में 51.7, धर्मशाला में 47.4 और शिमला में 54.2 एमएम बारिश हुई। हिमाचल के कई पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार बारिश की खबर है। 26 जनवरी को साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक के सुरेंद्र पाल ने बताया कि आने वाले 48 घंटे बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। बारिश की वजह ठंड अभी कुछ दिन और सताएगी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। जनवरी महीने में हुई बारिश का रिकॉर्ड

साल - बारिश (एमएम)

2018 - 4.4 (24 जनवरी)

2017 - 59.2 (7 जनवरी)

2016 - 1.0(14 जनवरी)

2015 - 19.3 (23 जनवरी)

2014 - 42.2 (18 जनवरी)

2013 - 39.2 (18 जनवरी)

2012 - 8.0 (08 जनवरी)

2011- 2.7 (14 जनवरी)

2010 -5.6 (4 जनवरी)

2009 - 3.0 ( 17 जनवरी)

ऑल टाइम रिकॉर्ड - 82.3 एमएम, 9 जनवरी 1995 जनवरी महीने के सबसे ठंडे दिन

साल - न्यूनतम तापमान

2018 -1.8 (6 जनवरी)

2017 - 2.7 (11 जनवरी)

2016 - 0.7 (24 जनवरी)

2015- 4.1 (8 जनवरी)

2014- 3.6 (5 और 10 जनवरी)

2013 - 0.3 (10 जनवरी)

2012 - 3.5 ( 10 जनवरी)

2011- 0.6 (9 जनवरी)

2010 - 1.2 (1 जनवरी)

2009 - 5.6 (8 और 9 जनवरी)

ऑल टाइम रिकॉर्ड 0.0, 28 जनवरी 1973 मौसम खराब रहने की वजह से चंडीगढ़ -कुल्लू फ्लाइट रद

खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। मंगलवार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कुल्लू को जाने वाली फ्लाइट मौसम खराब रहने की वजह से रद रही। इसके अलावा इंडिगो की बेंगलुरु आने वाली फ्लाइट ने धुंध के चलते 3 घंटे की देरी से लैंड हुई। इसके अलावा इंडिगो की 3 अन्य फ्लाइट्स भी खराब मौसम की वजह से आधा घंटा देरी से लैंड हुई। एयर इंडिया 9आइ832 फ्लाइट ने साढ़े चार घंटे की देरी से चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जेट एयरवेज की 9 डब्ल्यू656 और 9डब्ल्यू3523 ने 45-45 मिनट की देरी से लैंड की। एयर एशिया की फ्लाइट आइ51825, 1826 ने तीन घंटे की देरी से लैंड किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.