बैंकॉक के लिए चंडीगढ़ से आज से तीन दिन उड़ानें
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को बैंकॉक के लिए एयर इडिया की फ्लाइट
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को बैंकॉक के लिए एयर इडिया की फ्लाइट्स सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेंगी। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि ये फ्लाइट्स एयरपोर्ट से सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को उड़ान भरेंगी। फ्लाइट्स की बु¨कग लगभग फुल हो गई हैं। इन फ्लाइट्स को सप्ताह में 3 दिन चलाया जाएगा। सोमवार को दोपहर 2 बजे, बुधवार और शुक्रवार को दिन में 1.35 बजे समय रहेगा। फ्लाइट्स बैंकॉक के समय अनुसार चंडीगढ़ के लिए सुबह 5.40 बजे उड़ान भरेंगी और सुबह 9.20 बजे चंडीगढ़ लैंड करेगी। चंडीगढ़ इटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 2 बजे जाने वाल फ्लाइट बैंकॉक के समय अनुसार रात 8 बजे लैंड करेगी। इस फ्लाइट में 162 सीट होंगी। इससे हिमाचल, पंजाब तथा हरियाणा के लोगों को फायदा होगा।