विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में पहुंचे 1450 मरीज, 189 पटाखों से झुलसे

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:29 PM (IST)

दिवाली की रात चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में 1450 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें 189 पटाखों से जलने और 37 आंखों की चोट के मामले शामिल थे।

जीएमएसएच-16 में सबसे ज्यादा 737 मरीजों का हुआ इलाज। फाइल फोटो

जीएमएसएच-16 में सबसे ज्यादा 737 मरीजों का हुआ इलाज। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिवाली रात चंडीगढ़ अस्पतालों में कुल 1450 मरीज पहुंचे।

  2. पटाखों से जलने के 189 और आंखों की चोट के 37 मामले।

  3. जीएमएसएच-16 में सर्वाधिक 737 मरीजों का हुआ इलाज।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिवाली की रात और उसके बाद चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का दबाव बढ़ गया। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में कुल 1450 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 189 मरीज जलने और 37 आंखों में चोट लगने के मामलों से संबंधित थे। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं के 47 मामले भी सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 737 मरीज जीएमएसएच-16 पहुंचे। सिविल अस्पताल मनीमाजरा में 313, सीएच-45 में 262 और सीएच-22 में 138 मरीजों का इलाज किया गया।

जलने के 189 मामलों में जीएमएसएच-16 में सबसे अधिक 87 मरीज पहुंचे। मनीमाजरा में 49, सीएच-45 में 44 और सीएच-22 में नौ मरीजों का उपचार किया गया। वहीं आंखों में चोट के 37 मामलों में से 29 अकेले जीएमएसएच-16 में दर्ज किए गए। मनीमाजरा में चार, सीएच-45 में तीन और सीएच-22 में एक मरीज पहुंचा। आंख में गंभीर चोट लगने के कारण एक मरीज को सीएच-45 से पीजीआइ रेफर करना पड़ा।

सड़क दुर्घटनाओं में घायल 47 लोगों में सबसे अधिक 27 मरीज सीएच-45 पहुंचे। जीएमएसएच-16 में 12, सीएच-22 में छह और मनीमाजरा में दो मरीजों का इलाज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।