Move to Jagran APP

वंदे भारत मिशन के तहत यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट में आए 129 यात्री, 14 दिन तक रहना होगा क्वारंटाइन

लॉकडाउन के बाद यह सब यात्री यूक्रेन में फंस गए थे। यात्रियों ने भारत पर पहुंचने पर खुशी जाहिर की और भारत सरकार का धन्यवाद किया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 05:30 PM (IST)
वंदे भारत मिशन के तहत यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट में आए 129 यात्री, 14 दिन तक रहना होगा क्वारंटाइन
वंदे भारत मिशन के तहत यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट में आए 129 यात्री, 14 दिन तक रहना होगा क्वारंटाइन

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार का प्रयास जारी है। इसी मिशन के फेज -2 में  बोरिस्पॉल (यूक्रेन) से दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ पर स्पेशल फ्लाइट लैंड हुई। इस फ्लाइट आने वाले सभी यात्री पंजाब के अलग अलग जिलों से थे। इनकी संख्या 129 थी। यह फ्लाइट शुक्रवार रात 12:50 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद यह सब यात्री यूक्रेन में फंस गए थे। यात्रियों ने भारत पर पहुंचने पर खुशी जाहिर की और भारत सरकार का धन्यवाद किया।

loksabha election banner

मेडिकल जांच के बाद सभी यात्रियों को भेजा गया उनके जिलों में

गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह फ्लाइट अॉपरेशनल की गई थी। कोविड-19 से संबंधित सभी उपाय हवाई अड्डे पर किए गए। सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा जांच की गई और बाद में उन्हें आव्रजन और सीमा शुल्क मंजूरी के बाद संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। सभी यात्रियों को संबंधित प्रोटोकॉल के अनुसार क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। अब यह  यात्री अपने गृह जिले में 14 दिन तक क्वारंटीन रहेंगे।

यात्रियों को दिक्कत न हो इसका रखा गया खास ध्यान

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रिंस ने बताया कि इस फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट को पूरी रात अॉपरेशनल किया गया। इसमें सभी एजेंसियों ने मिलकर सहयोग किया। इस दौरान पंजाब राज्य सरकार, सीआइएसएफ, आव्रजन, सीमा शुल्क, पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से संबंधित स्टॉफ मौके पर मौजूद रहा। सभी अधिकारियों व एजेंसियों ने उचित समन्वय के साथ और मिलकर काम किया, ताकि इन यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.