विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी नहीं अब राजनाथ आएंगे श्री आनंदपुर साहिब

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 14 Jun 2015 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2015 10:31 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे। उनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे। उनके स्थान पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। मुख्यमंत्री ने मोदी को 19 जून को समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया था। फगवाड़ा में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनका निमंत्रण स्वीकार किया था, लेकिन अभी तक आगमन की सूचना नहीं है।

प्रधानमंत्री के नहीं आने के कयास पिछले तीन दिनों से लगाए जा रहे थे और उनकी जगह पर राजनाथ सिंह के अाने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री के शिरकत नहीं करने से कार्यक्रम का रंग कुछ फीका पडऩे के आसार हैं। मोदी के आगमन को लेकर आशान्वित मुख्यमंत्री बादल व्यक्तिगत तौर पर तैयारियों पर पैनी नजर रख रहे थे।

तैयारी के मद्देनजर बैठकों में लगातार पार्टी नेताओं से लेकर अधिकारियों तक को उत्साहित कर रहे थे। किसी तरह की चूक नहीं होने देने की ताकीद कर रहे थे। बहरहाल रविवार शाम स्थिति स्पष्ट हो गई है कि अब राजनाथ सिंह ही आएंगे।