Move to Jagran APP

आइएएस संजय पोपली के घर से 12 किलो सोना व साढ़े तीन लाख कैश बरामद, बेटे की खुदकुशी के बाद पहुंचे कांग्रेस नेता

पंजाब विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार आइएएस संजय के घर पर आज टीम ने छापा मारा। इस दौरान पोपली के घर से 12 किलो सोना व कैश बरामद किया गया। वहीं विजिलेंस की उपस्थिति में पोपली के बेटे ने खुद को गोली मार दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 07:14 PM (IST)
आइएएस संजय पोपली के घर से सोना व नकदी बरामद। जागरण

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि आइएएस अधिकारी संजय पोपली के घर से 12 किलो सोना बरामद हुआ है। जिस समय संजय पोपली के बेटे ने खुद को गोली मारी उस समय विजिलेंस की टीम घर पर जांच कर ने गई हुई थी।

loksabha election banner

विजिलेंस सुबह 9 बजे से पोपली के घर के पर थी। जांच के दौरान विजिलेंस ब्यूरो को घर के स्टोर रूम में पडे़ बैग से सोने की एक किलो वाली 9 ईंटे, सोने के 3.16 किलो के 49 बिस्कुट, 356 ग्राम के 12 सोने के सिक्के मिले हैं। इसके अलावा चांदी की एक एक किलो की 3 ईंटें और चांदी के 10-10 ग्राम के सिक्के, एक आईफोन 4 और 3.50 लाख कैश मिला है।

यही नहीं, कई दस्तावेज भी हैं जो कि प्रापर्टियों से संबंधित हो सकते हैं। इससे पहले भी जांच में विजिलेंस ब्यूरो को संजय पोपली की कई संपत्तियों के बारे में पता चला था। जिनको विजिलेंस अटैच करने जा रही है। यह संपत्तियां चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में है।

पोपली के घर से विजिलेंस ब्यूरो को घर से कारतूस मिले थे, इसके बाद पोपली के खिलाफ आर्म्ड एक्ट के तहत मामला चंडीगढ़ सेक्टर 11 के थाने में विजिलेंस ब्यूरो की शिकायत पर आर्म्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पोपली ने कई जानकारियां सांझा की थी, जिसमें कुछ सामान भी था जिसे रिकवर करने के लिए पोपली को शनिवार को उनके घर लाया गया था।

संजय पोपली को बीते दिनों विजिलेंस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। संजय पोपली ने करनाल के ठेकेदार से नवांशहर में 7.30 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट में एक फीसद कमीशन मांगा था। जिसकी रिकार्डिंग ठेकेदार ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर के दी थी।

इसके बाद पोपली को गिरफ्तार किया गया था। इस शिकायत के बाद पोपली के खिलाफ चार ओर शिकायतें विजिलेंस ब्यूरो को मिली। जिन की जांच ब्यूरो की ओर से की जा रही है।

पोपली के बेटे ने की आत्महत्या

वहीं, संजय पोपली के इकलौतेे बेटे कार्तिक ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 ए स्थित सरकारी कोठी नंबर 520 की पहली मंजिल पर लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त विजिलेंस की टीम उसके घर पर रिकवरी करने पहुंची थी। 

कांग्रेस नेता पहुंचे पोपली के घर

वहीं, कार्तिक पोपली की खुदकशी की खबर के बाद कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व नेता प्रतिपक्ष उनके घर पर पहुंचे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.