Move to Jagran APP

24 घंटे में 108 एमएम बारिश, तेज रफ्तार हवाओं ने उखाड़े पेड़ Chandigarh News

रीजन में सबसे ज्यादा बारिश हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन क्षेत्र में हुई। नाहन में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से सुबह साढ़े 8 बजे के बीच में 225.4 एमएम बारिश हुई।

By Vikas KumarEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 12:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 12:46 PM (IST)
24 घंटे में 108 एमएम बारिश, तेज रफ्तार हवाओं ने उखाड़े पेड़ Chandigarh News
24 घंटे में 108 एमएम बारिश, तेज रफ्तार हवाओं ने उखाड़े पेड़ Chandigarh News

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में पिछले 36 घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की  मानें तो पिछले 24 घंटे में 108.1 एमएम बारिश हो चुकी है। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक 91.0 एमएम बारिश हुई। वहीं, सुबह साढ़े 8 से शाम साढ़े 5 बजे तक 19.1 एमएम बारिश हुई। वहीं, एयरपोर्ट एरिया में 116.4 एमएम बारिश हुई। रीजन में सबसे ज्यादा बारिश हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन क्षेत्र में हुई। नाहन में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से सुबह साढ़े 8 बजे के बीच में 225.4 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा शिमला में 153.1 एमएम, ऊना में 179.2 एमएम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही थी, मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 62.9 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जिस वजह से शहर के कई हिस्सों में कई पेड़ उखड़ गए और कई टूट गए।

loksabha election banner

बारिश की वजह से तापमान में गिरावट

बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जोकि सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम था। सोमवार की भी बारिश की संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।   

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.