Move to Jagran APP

अटारी बॉर्डर के बाद चंडीगढ़ में भी फहराया गया 101 फीट ऊंचा तिरंगा

सेक्टर 31 में प्राइड मान्युमेंट के तौर पर 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। यहां सांसद और मेयर समेत सभी लोगों ने देश की एकता और अखंडता को नमन किया।

By Ankit KumarEdited By: Published: Mon, 06 Mar 2017 11:17 AM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 11:56 AM (IST)
अटारी बॉर्डर के बाद चंडीगढ़ में भी फहराया गया 101 फीट ऊंचा तिरंगा
जेएनएन, चंडीगढ़। सांसद किरण खेर ने रविवार को जैपनीज गार्डन, सेक्टर 31 में प्राइड मान्युमेंट के तौर पर स्थापित 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर देश की एकता और अखंडता को नमन किया। इस मौके पर कार्यक्रम में नगर निगम के कमिश्नर बी. पुरुषार्थ, मेयर आशा जसवाल, डिप्टी मेयर अनिल दूबे और एरिया काउंसलर देवेश मोदगिल मौजूद रहे। 
एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी 
सांसद किरण खेर ने सेक्टर-47 स्थित कुष्ठ आश्रम के लिए एंबुलेंस को हरी झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद ने कुष्ठ रोगियों और उनके परिजनों के साथ बात की और उनकी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। 
फोटो प्रदर्शनी में की शिरकत 
सांसद किरण खेर ने इसके बाद सेक्टर 16 स्थित पंजाब भवन में प्रेस क्लब की तरफ से आयोजित की गई फोटो प्रदर्शनी में भी हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में कई अखबारों के फोटोग्राफर की फोटो लगाई गई थी।
भारतीय इतिहास में पहला राष्ट्रीय ध्वज महिलाओं ने ही डिजाइन किया था, आज महिला दिवस पर सांसद किरण खेर व मेरी उपस्थिति में यह पहल की जा रही है, सभी को मेरी बधाई।
                                                                                                                       - आशा जसवाल, मेयर
प्यारे तिरंगे को संजोने की यह पहल देशप्रेम की भावना को एक अभिवादन है। इसकी सफलता यही है कि यह राजनीति या स्वार्थ साधने के क्षेत्र की योजना नहीं बल्कि देख की अखंडता का एक प्रतिमान है। 
                                                                                                   -बलदेव पुरुषार्थ, आयुक्त, नगर निगम

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.