Move to Jagran APP

Women employment Punjab: पंजाब में महिलाओं को मिलेगा रोजगार, तैयार करेंगी दस लाख मास्क

Women employment Punjab पंजाब सरकार मिशन फतेह के लोगों वाले 10 लाख मास्क तैयार करवा रही है। यह मास्क महिलाओं से बनवाए जाएंगे जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 10:12 AM (IST)
Women employment Punjab: पंजाब में महिलाओं को मिलेगा रोजगार, तैयार करेंगी दस लाख मास्क
Women employment Punjab: पंजाब में महिलाओं को मिलेगा रोजगार, तैयार करेंगी दस लाख मास्क

बठिंडा [साहिल गर्ग]। Women employment Punjab:  कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के खिलाफ जंग में पंजाब की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। पंजाब सरकार अब दस लाख मास्क तैयार करवाने जा रही है। इस पर मिशन फतेह का लोगो लगाया जाएगा। मास्क तैयार करने के लिए पंजाब के सभी जिलों के डीसी को निर्देश भी जारी किए गए हैं। हालांकि, लुधियाना के डीसी को इसके लिए नोडल अफसर लगाया गया है। एक मास्क को तैयार करने के लिए पांच रुपये भी दिए जाएंगे। इससे महिलाएं दस लाख मास्क तैयार करके 50 लाख रुपये की आय प्राप्त करेंगी। इन मास्कों को पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त मुहैया करवाया जाएगा।

loksabha election banner

सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्याओं को मिली जिम्मेदारी

मास्क तैयार करने की जिम्मेदारी आजीविका मिशन के तहत चलने वाले सेल्फ ग्रुप की सदस्याओं को दी गई है। इन महिलाओं ने पहले भी मास्क तैयार किए हैं। एक ग्रुप में दस महिलाएं काम करती हैं। एक महिला एक दिन में 100 के करीब मास्क तैयार कर देती है। एक मास्क को तैयार करने पर 15 रुपये का खर्च आता है। इसके लिए सारा सामान जिला परिषद के तहत चलने वाले एनआरएलएल मिशन (नेशनल रूरल लाइवहुड मिशन) के तहत मुहैया करवाया जाएगा।

पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए मिशन फतेह शुरू किया है। इसके तहत कई प्रकार की गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं। मास्क बनाना भी इन्हीं में शामिल है। बठिंडा जिले में इससे पहले भी 51,432 मास्क तैयार किए गए थे।

एनआरएलएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी स्टाइलनजीत सिंह हरीका व सुखविंदर सिंह ने बताया कि बठिंडा जिले के गांव सिवियां में मास्क बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाएं एक दिन में 400 से 500 रुपये आसानी से कमा लेती हैं। दूसरी तरफ गांव के गुरनुर सेल्फ हेल्प ग्रुप की रजनी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनका काम बंद हो गया था। मास्क बनाने के काम से उनको आय हो रही है।

विभिन्न जिलों में तैयार होंगे मास्क

पंजाब सरकार द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार अमृतसर में 60 हजार, बरनाला में 40 हजार, बठिंडा में 50 हजार, फरीदकोट में 30 हजार, फतेहगढ़ साहिब में 30 हजार, फाजिल्का में 40 हजार, फिरोजपुर में 50 हजार, गुरदासपुर में 50 हजार, होशियारपुर में 45 हजार, जालंधर में 60 हजार, कपूरथला में 40 हजार, लुधियाना में 80 हजार, मानसा में 40 हजार, मोगा में 45 हजार, पठानकोट में 30 हजार, पटियाला में 60 हजार, रूपनगर में 30 हजार, संगरूर में 50 हजार, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 55 हजार, शहीद भगत सिंह नगर में 30 हजार, श्री मुक्तसर साहिब में 40 हजार व तरनतारन में 45 हजार मास्क तैयार करवाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.