विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला को सुनसान जगह पर ले गया तांत्रिक, फिर साथी संग मिल किया गैंगरेप

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 22 Oct 2017 09:29 AM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 12:04 PM (IST)

महिला को तांत्रिक अपने साथ ले गया और फिर अपने साथी के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार है।

महिला को सुनसान जगह पर ले गया तांत्रिक, फिर साथी संग मिल किया गैंगरेप
महिला को सुनसान जगह पर ले गया तांत्रिक, फिर साथी संग मिल किया गैंगरेप

जेएनएन, बठिंडा। महिला परेशान थी। अपनी परेशानी को दूर करने के लिए वह तांत्रिक से मिली, लेकिन तंत्र-मंत्र की आड़ में तांत्रिक व उसके साथी ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार है।

घटना 15-16 अक्टूबर रात की है। जीआरपी के एसआइ जगदीश चंद्र ने बताया कि हरियाणा के डबवाली के पास स्थित एक गांव की महिला के पति और पुत्र की चार साल पहले मौत हो चुकी है। महिला ने घर में सुख शांति के लिए तांत्रिक महेंद्र निवासी गांव दादरी, जिला गौतमबुद्ध नगर उप्र से संपर्क किया। महेंद्र अपने ही गांव के सुनील के साथ पूजा करने के लिए पीडि़त महिला के घर गया।

दोनों महिला को रात को किसी सुनसान जगह पूजा करने का झांसा देकर  बठिंडा स्थित रामा मंडी ले गए। वहां रात के समय महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़ कर फरार हो गए। होश आने के बाद महिला रामा जीआरपी चौकी में पहुंची। एसआइ जगदीश चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद 17 अक्टूबर को महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी सुनील फौजी फरार है।

यह भी पढ़ेंः मौसी के सो जाने के बाद मौसा ने किया भांजी से दुष्कर्म