महिलाओं ने रोष रैली की
महिलाओं के प्राइवेट कर्ज माफ करने संबंधी गांव बाठ में महिलाओं की तरफ से एक रोष रैली की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 04:52 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 04:52 PM (IST)
संसू, नथाना : किरती किसान यूनियन की तरफ से महिलाओं के प्राइवेट कर्ज माफ करने संबंधी गांव बाठ में महिलाओं की तरफ से एक रोष रैली की गई। रैली को संबोधित करते हुए जिला प्रधान अमरजीत सिंह ने कहा कि गत चार माह से काम बंद होने के कारण महिलाएं प्राइवेट फाइनांसर के कर्जे वापस करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसान और मजदूर कर्ज के बोझ नीचे दबे हुए थे और अब महिलाएं कर्ज की मार नीचे आ गई हैं। उन्होंने राज्य सरकार को अक्टूबर माह तक कर्ज वसूली पर रोक लगाने और बाद में कर्ज माफ करने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें