जीजा के साथ मिलकर ससुर को पीटा, केस
परस राम नगर में पुत्रवधू ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने ससुर के साथ मारपीट की है जिस संबंध में थाना कैनाल कॉलोनी की पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 03:30 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 09:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : परस राम नगर में पुत्रवधू ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने ससुर के साथ मारपीट की है, जिस संबंध में थाना कैनाल कॉलोनी की पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
नत्था सिंह ने बताया कि उसकी पुत्रवधू डिपल ने अपने जीजा हैप्पी सिंह के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है। वहीं डिपल के पास से उसकी पत्नी की गुम हुई सोने की बालियों संबंधी जांच भी सही पाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार डिपल व हैप्पी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी जांच सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें