Move to Jagran APP

बारिश के बाद ठंड शुरू, लोगों ने निकाले सर्दी के कपड़े

बारिश के साथ ही धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जाने से मौसम बदलने लगा है। बीते दस दिनों में मौसम में हुए परिवर्तन के आसार हैं। वर्तमान में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह रहा है। वहीं सुबह के समय धुंध भी छाने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 10:22 PM (IST)
बारिश के बाद ठंड शुरू, लोगों ने निकाले सर्दी के कपड़े
बारिश के बाद ठंड शुरू, लोगों ने निकाले सर्दी के कपड़े

जागरण संवाददाता, बठिडा : बारिश के साथ ही धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जाने से मौसम बदलने लगा है। बीते दस दिनों में मौसम में हुए परिवर्तन के आसार हैं। वर्तमान में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह रहा है। वहीं सुबह के समय धुंध भी छाने लगी है।

loksabha election banner

पिछले दस दिनों में औसत अधिकतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री गिरा है। वह भी अब 15 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सर्दी का अहसास करवाता है। वहीं बदलते मौसम के चलते सावधानी नहीं बरती तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा, क्योंकि मौसम में आए बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। बदलते मौसम और गुलाबी ठंड के साथ ही विभिन्न मौसमी बीमारियां का प्रकोप बढ़ सकता है। शुरुआती ठंड के दस्तक से ही लोगों में सर्दी-खांसी का गहरा असर पड़ा है। लोगों को ऐसे मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों व बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। डाक्टरों ने लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इसी के साथ ठंड की चुभन और तेज हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.