वाटर सप्लाई कर्मियों ने दी टंकी पर चढ़ने की चेतावनी
यूनियन ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर वाटर वर्क्स की टंकियों पर चढ़ने की चेतावनी दी है।
जागरण संवाददाता, बठिडा : वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन वर्कर यूनियन ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर वाटर वर्क्स की टंकियों पर चढ़ने की चेतावनी दी है। यूनियन के प्रदेश उप प्रधान व जिला प्रधान संदीप खान, महासचिव अमित बांसल ने कहा कि ग्रामीण वाटर सप्लाई योजनाओं के अधीन बड़ी गिनती में कर्मचारी पिछले 12 सालों से ठेके पर काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक स्थायी नहीं किया गया है। अब बीती 19 मई को नया हेड 30 कंट्रैक्चयूल सर्विस लाया गया है। इसके विरोध में कर्मचारी 28 और 29 मई को शहर में विभिन्न स्थानों पर बनी पानी की टंकियों चढ़ेंगे। इसके दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन भी किया जाएगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वरिदर सिंह ने भी इस संबंध में कर्मचारियों को लामबंद किया।
उन्होंने कहा कि उनके कर्मचारी कोरोना महामारी के बीच भी अपनी ड्यूटी तनदेही के साथ निभा रहे हैं और लोगों को निर्विघ्न वाटर सप्लाई दे रहे हैं। कर्मचारी मामूली वेतन पर 24 घंटे ड्यूटी निभा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके हितों की कोई परवाह नहीं की जा रही है।