Move to Jagran APP

मुनीश शर्मा के लिए चुनाव मैदान में उतरी भाजपा

उपचुनाव के लिए शहर की पूरी भाजपा अपने प्रत्याशी मुनीश शर्मा की मदद के लिए मैदान में उतर आई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 05:51 PM (IST)
मुनीश शर्मा के लिए चुनाव मैदान में उतरी भाजपा
मुनीश शर्मा के लिए चुनाव मैदान में उतरी भाजपा

जागरण संवाददाता, बठिडा : नगर निगम के वार्ड 30 के 21 जून को होने जा रहे उपचुनाव के लिए शहर की पूरी भाजपा अपने प्रत्याशी मुनीश शर्मा की मदद के लिए मैदान में उतर आई है। मुनीश का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता जीत मल के साथ है। हालांकि कुछ दिन पहले तक भाजपा के सभी चारों मंडल प्रधानों की जिलाध्यक्ष के साथ नाराजगी के चलते मुनीश का चुनाव प्रचार अभियान जोर नहीं पकड़ पा रहा है। लेकिन नाराजगी दूर होने के बाद चारों मंडल प्रधानों के उनकी मदद पर आ जाने से उनके प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक तो पहले दिन से ही पूरे दम खम के साथ मैदान में उतरे हुए हैं। भाजपा के मंडल प्रधानों वरिदर शर्मा, जयंत शर्मा तथा दर्शन जौड़ा ने जिला प्रधान विनोद कुमार बिटा के साथ बीते बुधवार की शाम को और वीरवार की सुबह विभिन्न बाजारों में मुनीश शर्मा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अशोक भारती, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी, राजेश पुरी, विमल मित्र, दलजीत रोमाणा के अलावा कई अकाली-भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.