बकरियां चोरी करने के आरोप में दो काबू
थाना मौड़ पुलिस ने बकरियां चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 05:03 PM (IST)
जासं, बठिडा : थाना मौड़ पुलिस ने बकरियां चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। हवलदार राम सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत देकर रामलाल निवासी मौड़ चढ़त सिंह वाला ने बताया कि बीते नौ नवंबर को आरोपित हरप्रीत सिंह वासी गांव भूंदड़ व जसपाल सिंह निवासी मंडी कलां उसकी तीन बकरियां व एक बकरा चोरी करके ले गए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें