Move to Jagran APP

घरेलू विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ लोगों पर केस

गांव नत्त में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 06:40 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:40 PM (IST)
घरेलू विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ लोगों पर केस
घरेलू विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ लोगों पर केस

जासं, बठिडा : गांव नत्त में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ही पक्षों के कई लोग घायल हो गए। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

थाना तलवंडी साबो के हवलदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को बयान देकर पहले पक्ष के महासा सिंह निवासी बुर्ज सेमा ने बताया कि उनका गांव नत्त के रहने वाले कुछ लोगों के साथ कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपित गुरजंट सिंह, गुरविदर सिंह व दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के गुरजंट सिंह निवासी नत्त ने बयान देकर बताया कि आरोपित महासा सिंह निवासी बुर्ज सेमा, लाली, सोनी व माघा सिंह ने उसके साथ मारपीट की व उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। जोकि बाद में दोनों पक्ष अस्पताल में भर्ती हो गए। हवलदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद क्रास केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.