हत्यारोपित भाई काबू, पिता की तलाश
गांव लहरी में पानी के विवाद को लेकर मंगलवार हुई बलवंत ¨सह उर्फ मिश्रा ¨सह की हत्या के आरोप में थाना तलवंडी साबो पुलिस ने दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान बलदेव ¨सह के बेटे जगसीर ¨सह और रघुवीर ¨सह के रूप में हुई। हत्या के इसी मामले में वांछित आरोपितों का पिता बलदेव ¨सह फिलहाल फरार है।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : गांव लहरी में पानी के विवाद को लेकर मंगलवार हुई बलवंत ¨सह उर्फ मिश्रा ¨सह की हत्या के आरोप में थाना तलवंडी साबो पुलिस ने दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान बलदेव ¨सह के बेटे जगसीर ¨सह और रघुवीर ¨सह के रूप में हुई। हत्या के इसी मामले में वांछित आरोपितों का पिता बलदेव ¨सह फिलहाल फरार है।
पुलिस ने मृतक मिश्रा ¨सह की पत्नी गुरमीत कौर के बयान पर तीनों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपितों ने गांव की गलियों में यह कह कर उपद्रव मचाया कि उन्होंने बलवंत ¨सह को मार गिराया है, जिसने देखना है जाकर देख सकता है। गांव से मिली जानकारी के अनुसार एक ही गांव में रहने वाले बलदेव ¨सह व बलवंत ¨सह नजदीकी रिश्तेदार भी हैं। नल के पानी को लेकर 30 साल पहले बलवंत ने बलदेव के नौकर पर गोली चलाई थी जिससे वह घायल हो गया था। लंबे चले उस केस में अदालत ने बलवंत ¨सह को बरी कर दिया था। उस केस के खत्म होने पर दोनों पक्ष के बीच तनाव चल रहा था। उसी के चलते कुछ समय पहले दोनों के बीच तू-तू मै-मै भी हुई थी। एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार बलवंत अपनी पत्नी गुरमीत कौर के साथ खेतों से मोटरसाइकिल पर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में ही उसका सामना तीनों आरोपितों के साथ हो गया। ट्रैक्टर चला रहे बलदेव ¨सह ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वो दंपती नीचे गिर गया। जिसके बाद आरोपितों ने तेजधार हथियारों से हमला करके बलवंत ¨सह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपित फरार हो गए। घायल बलवंत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उस मृतक करार दे दिया।
हथियारों की बरामदगी अभी बाकी
डीएसपी ब¨रदर ¨सह ने कहा कि दोनों आरोपितों को बुधवार लहरी गांव के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उन्हें वीरवार अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी। तीसरे आरोपित की तलाश में छापामारी की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों का बरामद होना भी अभी बाकी है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।