घर से गहने और नकदी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोबियाना बस्ती स्थित एक घर से सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जासं,बठिडा: थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोबियाना बस्ती स्थित एक घर से सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना सिविल लाइन के एएसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि बीती 22 अप्रैल को धोबियाना बस्ती निवासी आकाश गुप्ता अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गया था। शाम को लौटे तो घर के मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे। चोर अलमारी से सोने-चांदी के गहनों के अलावा 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित राजू सिंह उर्फ गोला निवासी धोबियाना बस्ती व विजय कुमार निवासी माडल टाउन फेस-1 बठिडा को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए, लेकिन नकदी नहीं मिली। आरोपितों का एक दिन का रिमांड लिया गया है। राजू सिंह पर पहले भी चोरियों के अलावा रेप, कत्ल का केस दर्ज है, जो हाल में ही जमानत पर लौटा है। विजय कुमार के खिलाफ भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल में भिड़े गैंगस्टर, एक जख्मी केंद्रीय जेल में मंगलवार देर शाम गैंगस्टर गगन जज और जग्गू भगवानपुरिया के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार गगन ने जग्गू के सिर पर किसी चीज से से हमला कर दिया, जिससे जग्गू के सिर में चोट आई। दोनों को मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने किसी तरह हटाया। इसके बाद जग्गू भगवानपुरिया को उपचार के लिए जेल में बने सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहा उसका उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।