घर के बाहर से ट्राली, तो अंदर से एक्टिवा चोरी
एक ट्राली और भुच्चो मंडी से एक एक्टिवा चोरी कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:10 AM (IST)
जासं, बठिडा : वाहन चोरों ने बीते दिनों थाना नथाना के अधीन आते गांव सेमा कलां से एक ट्राली और भुच्चो मंडी से एक एक्टिवा चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नथाना पुलिस को शिकायत देकर अमनदीप सिंह निवासी गांव चक फतेह सिंह वाला ने बताया कि बीती 13 नवंबर को वह अपनी बहन के घर भुच्चो मंडी एक्टिवा पर गया था। रात के समय घर से कोई अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा चोरी करके ले गया। इसी तरह नथाना पुलिस को जगदीश राय निवासी चैनापत्ती सेमा कलां ने शिकायत देकर बताया कि 9 नवंबर को उसने अपनी ट्राली पूर्व पंच गुरमीत सिंह के घर सामने खड़ी की थी, जिसे बीते दिनों अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें