बेसहारा मानसिक रोगी का उपचार करवाया
नहर पुल के पास शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे झाड़ियों में एक व्यक्ति बिना गर्म कपड़ों के होने के बारे में पता चला।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 04:46 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 04:46 PM (IST)
जासं, बठिडा : नहर पुल के पास शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे झाड़ियों में एक व्यक्ति बिना गर्म कपड़ों के होने के बारे में पता चला। सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग ब्रिगेड टीम के सदस्य गौतम गोयल एंबुलेंस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे व झाड़ियों मे पड़े व्यक्ति को बाहर निकाला। व्यक्ति मानसिक रोगी था। सहारा के जनसेवा के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम गोयल उस व्यक्ति को सहारा मुख्यालय लाए व उसको घाव को साफ किया। सहारा टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पूर्ण उपचार करवाने के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें