अधिकारों की रक्षा कर काम में ला सकते हैं पारदर्शिता : सिविल सर्जन
जासं, बठिडा : विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से मनाए जा रहे जागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय बठिडा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन बठिडा डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय कर्मचारी, मलेरिया और मीडिया शाखा के कर्मचारी शामिल हुए। डा. ढिल्लों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प को देश की प्रगति में बाधक बनाने का संदेश देते हुए सभी कर्मचारियों को पद की शपथ दिलाई। ढिल्लों ने कहा कि अगर हम सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हैं, तो हम भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों में योगदान दे सकते हैं। केवल हमें दिए गए अधिकारों की रक्षा करके ही हम अपने काम में पारदर्शिता ला सकते हैं। इस संबंध में एसएसपी विजिलेंस बठिडा रेंज डा. नरिदर भार्गव ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ जूम बैठक में पद की शपथ दिलाई और सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।