व्यापारी सरकार खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बठिडा इकाई की मीटिग किकर बाजार स्थित बरनाला जरनल स्टोर पर हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 04:44 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 10:50 PM (IST)
जासं, बठिडा : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बठिडा इकाई की मीटिग किकर बाजार स्थित बरनाला जरनल स्टोर पर हुई, जिसमें पंजाब प्रधान अमित कपूर ने कहा कि सरकार रोज नए नए टैक्स लगा रही है। जहां तक कि प्रॉपर्टी इंतकाल 300 से 600 कर दिया तो फायर विभाग की फीस को 250 की बजाय अब 5000 से 20000 कर दिया। प्रमोद जैन ने कहा कि सरकार व्यवसाय समुदाय की मदद करने कि बजाय केवल उनका नुकसान कर रही है। इस दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनको राहत नहीं देती तो वह सड़कों पर भी उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर जीवन गोयल, प्रमोद जैन, प्रेम जी, विजय गर्ग, दुर्गा दास, जवाहर शर्मा ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें