इक प्यार का नगमा है पर प्यारे लाल के गले लग रोए सन्नी
इंडियन आइडल सीजन 11 के इस सप्ताह में बठिडा का चर्चित प्रतियोगी सन्नी संगीतकार प्यारे लाल के साथ नजर आएगा।
जागरण संवाददाता, बठिडा : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सिगिग शो इंडियन आइडल सीजन 11 के इस सप्ताह के एपिसोड में बठिडा का चर्चित प्रतियोगी सन्नी विख्यात संगीतकार प्यारे लाल के साथ नजर आएगा। संगीतकार प्यारे लाल के साथ उनकी पत्नी सुनीला भी मौजूद होंगी। यह एपिसोड शनिवार और रविवार की रात को आठ बजे प्रसारित होगा। शो में प्रतियोगी अदरि•ा ने फिल्म ड्रीम गर्ल का गाना 'ड्रीम गर्ल' और फिल्म शोर का गाना 'एक प्यार का नगमा' पेश किया। इसी दौरान संगीतकार प्यारे लाल ने खासतौर पर वायलन मंगाया और इस पर अपना सुपरहिट गाना एक प्यार का नगमा बजाया, जिसे सुनकर सेट पर सभी लोग भावुक हो गए। प्यारे लाल जी की इस विशेष परफॉर्मेस पर बठिडा के प्रतियोगी सन्नी की आंखों में आंसू आ गए। उसके भावुक होने की बड़ी वजह उनके स्वर्गीय पिता नानक थे। सन्नी ने इस गाने से जुड़ी एक निजी कहानी बताई। उसने बताया कि पिता नानक यह गाना बहुत गुनगुनाते थे। उनका यह फेवरेट गाना था। इसके बाद सन्नी प्यारे लाल के गले लिपट गए और रोने लगे।
प्यारे लाल की परफॉर्मेस पर प्रतियोगी विशाल ने कहा, बता नहीं सकता कि मैं कितना खुशनसीब महसूस कर रहा हूं कि मुझे प्यारे लाल को लाइव सुनने का मौका मिला। ये वो पल हैं जो हमेशा याद रहेंगे। पूर्व में उनके साथ काम करने का सुनहरा मौका भी मिला और यह कहना होगा कि वो हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ संगीत कंपोजर्स में से एक हैं। मैं चाहता हूं कि जब उनकी उम्र में आऊं तो मुझमें भी संगीत के प्रति उन्हीं की तरह पैशन हो।